Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»माचिस की तीली मांगने पर विवाद, जांघ में मारा चाकू, युवक की मौत
    क्राइम

    माचिस की तीली मांगने पर विवाद, जांघ में मारा चाकू, युवक की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के के तिमारपुर इलाके में माचिस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किये जाने की खबर सामने आयी है. मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंशुल के रूप में हुई है. घटना के वक्त अंशुल के साथ उसका दोस्त वरुण मौजूद था. घटना की सूचना मिलने पर तिमारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. खून से लथपथ हालत में अंशुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चश्मदीद दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या और धमकी के तहत मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.

    पुलिस के मुताबिक, 21 साल का अंशुल अपने परिवार के साथ जगतपुर एक्सटेंशन इलाके में रहता था. घर पर मां और दिव्यांग पिता जोगिंदर हैं. एक बड़ा भाई और एक बहन है. बहन की शादी हो चुकी है. पुलिस जांच में पता चला कि अंशुल, वरुण समेत अपने चार दोस्तों के साथ दो बाइक पर घूमते हुए सबसे पहले मजनूं का टीला पहुंचा. इसके बाद वह तिमारपुर इलाके में पोस्ट ऑफिस गए जहां संजय बस्ती रोड पर किसी ने ऑटो पार्क किया हुआ था.

    उस खाली ऑटो में अंशुल और वरुण बैठे बातें कर रहे थे, जबकि बाइक पर सवार बाकी दोस्त चले गए. इसी दौरान दोनों आरोपी नाबालिग वहां से निकल रहे थे. अंशुल को ऑटो में बैठा देख किसी ने माचिस की तीली मांगी. इसी बात पर दोनों ओर से नोकझोंक और गाली-गलौज शुरू हो गई. इसी बीच एक नाबालिग ने चाकू निकालकर अंशुल की जांघ पर मार दिया. हंगामा के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गये. अधिक खून बहने से अंशुल की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची.

    एसीपी नीरव पटेल की देखरेख में एसएचओ प्रदीप, इंस्पेक्टर पंकज, एसआई मोहित, एएसआई राधे किशन और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की. मंदिर के पास एक फुटेज मिला है. स्थानीय लोगों ने उस फुटेज में दिख रहे एक आरोपी की पहचान की और पुलिस को सूचना दी. फिर कुछ देर बाद एक आरोपी पकड़ा गया. उसकी सूचना पर एक अन्य नाबालिग को भी पकड़ लिया गया. डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा के मुताबिक, घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी वरुण का बयान दर्ज कर लिया गया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक पहले भी किसी जघन्य अपराध में शामिल रह चुका है.

    ये भी पढ़ें : कंटेनर से हो रही पशु तस्करी देवघर में पलटी, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

    Country Delhi johar live news Timarpur Trending Trending News जोहार लाइव न्यूज़ ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग न्यूज तिमारपुर दिल्ली देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक : पुलिस ने जब्त किये 5.60 करोड़ नकदी के साथ तीन किलो सोना व 100 किलो चांदी, एक शख्स हिरासत में
    Next Article बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.