Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 4:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»यूथ इंटक झारखंड ने सदस्यता के लिए जारी किया QR कोड, स्कैन करते ही बन जायेंगे मेंबर
    जमशेदपुर

    यूथ इंटक झारखंड ने सदस्यता के लिए जारी किया QR कोड, स्कैन करते ही बन जायेंगे मेंबर

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: झारखंड में यूथ इंटक संगठन अपने विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत संगठन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस अभियान में शामिल होने के लिए अब लोग जारी किए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे यूथ इंटक की सदस्यता ले सकते हैं। यह जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने गुरुवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    सत्यम सिंह को पांच दिन पहले यूथ इंटक झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मानना है कि संगठन को और मजबूत बनाने और युवाओं को जोड़ने के लिए यह कदम जरूरी था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ ही झारखंड में बाल मजदूरी को रोकने और बालकों की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि बच्चे पढ़-लिखकर भविष्य में बेहतर जीवन शैली अपना सकें।

    सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठनात्मक चुनावों में अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर चुके हैं। मजदूर, किसान और युवाओं की समस्याओं को उठाने में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है।

    सत्यम सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकताएं मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाना, सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ हर मजदूर तक पहुंचाना और गिग वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं। उनका प्रयास राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर INTUC और यूथ इंटक के संघर्ष को और अधिक मजबूत करना होगा।

    सत्यम सिंह के यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा को झारखंड भर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और ऊर्जा पाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह, जगदीप सिंह, अनीश सिंह, लव कुमार, कुश कुमार, जिशु कुमार और रौनक कुमार उपस्थित थे।

    Child Labour Prevention Jamshedpur News Jharkhand news Labour Rights QR Code Membership Satyam Singh trade union Workers' Welfare Youth INTUC Youth Organization
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में कुड़मी आंदोलन का जोरदार विरोध, कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी
    Next Article चिराग और नीतीश के समर्थकों के बीच टिकट विवाद को लेकर NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट और भगदड़…

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025
    जमशेदपुर

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025
    Latest Posts

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025

    महिला रोजगार योजना पर प्रियंका का हमला, कहा: सिर्फ चुनावी बहाना…

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025

    आनंदपुरी में जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, ₹3.43 लाख कैश बरामद

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.