Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर
    जमशेदपुर

    मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालत गंभीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 6, 2026Updated:May 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटानगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर तीन के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी वजह से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

    यात्रियों और कर्मचारियों ने बचाई जान

    हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की पहचान और यह हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जांच कर रही है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। रेलवे प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

    Also Read : रांची रिंग रोड में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दो गंभीर
    accident news electrocution Emergency Case goods train high-tension wire jamshedpur jharkhand Platform 3 railway accident Railway Police RPF investigation Tatanagar Railway Station Train Yard Accident Youth injured
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 मई को होने वाली B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित
    Next Article कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों पर झारखंड ATS की पैनी नजर, मेजर से पूछताछ के बाद बनी सूची

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.