Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2025 ♦ 11:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कांके थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    क्राइम

    कांके थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांके
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 29 मई की रात को तब की गई है जब गश्ती दल को सूचना मिली कि लॉ यूनिवर्सिटी के पास रिंग रोड ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध हालत में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन गश्ती दल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    गिरफ्तार युवक की पहचान शमसाद आलम (26 वर्ष), पिता मो. लड्डू, निवासी टिंबर गली, तीसरा अपार्टमेंट, थाना गांधा, रांची और स्थायी पता बलथी रसूलपुर, थाना बोचान, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक के पास से एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

    पूछताछ में शमसाद ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और बैटरी सप्लाई का भी व्यवसाय करता है। हथियार उसने बिहार के मुंगेर से खरीदा था। प्रारंभिक जांच में उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस अब हथियार आपूर्तिकर्ता और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में कांके थाना में कांड संख्या 144/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    इस छापेमारी दल में कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक, पु.अ.नि., कांके थाना मनोज कुमार करमाली, एसआईआरबी बिलसन माल्टो, आ.10/2086 कृष्णा मुर्मू सहित चा.आ. 2780 मो. इजत्वा हुसैन शामिल थे।

    Also Read : चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी, 2.1 करोड़ कैश बरामद

    Also Read : PM मोदी ने बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात

    Also Read : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कुछ के मार्ग बदले… देखें लिस्ट 

    Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    Chandan Kumar Sinha country made pistol Crime news criminal arrest illegal weapon jharkhand Kanke area Kanke Police Station Law University live cartridges Munger weapon Overbridge police action police patrolling press conference ranchi Ranchi Police Ring Road suspicious person youth arrested अपराध समाचार अपराधी गिरफ्तारी अवैध हथियार ओवरब्रिज कांके थाना कांके थाना क्षेत्र चन्दन कुमार सिन्हा जिंदा कारतूस झारखंड देशी पिस्टल पुलिस कार्रवाई पुलिस गश्ती प्रेस कांफ्रेंस मुंगेर हथियार युवक गिरफ्तार रांची रांची पुलिस रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी संदिग्ध युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड शराब घोटाला: IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट में याचिका दी, प्राथमिकी रद्द करने की मांग की
    Next Article झारखंड सरकार ने केंद्रीय वित्त आयोग से 3 लाख 3 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग की

    Related Posts

    गोड्डा

    मवेशी चराने गए शख्स की ठनका गिरने से मौत

    May 31, 2025
    झारखंड

    विधायक सुदीप गुड़िया ने कृषि मंत्री से की मुलाकात…

    May 31, 2025
    झारखंड

    शहीद जवान लखींद्र मुंडा को सांसद जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि

    May 31, 2025
    Latest Posts

    मवेशी चराने गए शख्स की ठनका गिरने से मौत

    May 31, 2025

    विधायक सुदीप गुड़िया ने कृषि मंत्री से की मुलाकात…

    May 31, 2025

    शहीद जवान लखींद्र मुंडा को सांसद जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि

    May 31, 2025

    सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की हुई मौ’त

    May 31, 2025

    ADG तदाशा मिश्रा के घर सेंधमारी, 10 लाख के नुकसान का अनुमान

    May 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.