Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 7:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री सोरेन खूंटी में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल, 322 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
    झारखंड

    मुख्यमंत्री सोरेन खूंटी में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल, 322 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले। इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में लोगों को जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला। लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसका प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है। गांव गांव पदाधिकारी पहुंच रहें हैं, और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई है।

    सभी का ध्यान रख रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

    शिक्षा की बेहतरी का हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहें हैं। सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

    उन्नत खेती में बनेगा सहायक

    मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है। 100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया है। किसानों को हमें लाभ पहुंचाना है। किसानों को इससे लाभ होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। क्योंकि किसान है तभी जीवन है।

    मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला

    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर JEE मेंस एवं NEET में क्वालीफाई पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।। इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने NEET क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं। मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा। पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है। इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

    इस अवसर पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : शारदा मनी स्कूल की छात्रा रितु मुखी की इलाज के दौरान हुई मौत
    Next Article Breaking News लातेहार में नक्सलियों ने किया थर्ड रेलवे लाइन साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन कर्मियों को लगी गोली

    Related Posts

    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    Latest Posts

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.