Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 2:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेमिका से मिलने हरियाणा से रांची आया युवक, तीन मंजिल से लगायी छलांग, स्थिति गंभीर
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने हरियाणा से रांची आया युवक, तीन मंजिल से लगायी छलांग, स्थिति गंभीर

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023Updated:April 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। हरियाणा के एक युवक ने शनिवार को हिनू स्थित होटल जेड स्क्वायर के तीसरे तल से छलांग लगा दी। संयोगवश वह नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। तीन तल्ले से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे होटलकर्मियों की मदद से आनन-फानन में उठाकर अस्पताल में भर्त्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति खतरे में बनी हुई है, डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हुए हैं।

    घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम पीयूष कुमार गुप्ता है और वह हरियाणा का रहने वाला है। होटल कर्मचारियों ने बताया कि युवक के साथ एक स्थानीय युवती भी होटल में ठहरी हुई थी, जो घटना के वक्त भी वहां मौजूद थी। किसी भारी वस्तु के गिरने की आवाज सुनकर होटलकर्मी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने युवक को गिरा हुआ पाया। तत्काल मामले की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी गयी। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह दल-बल वहां पहुंचे। घायल को अस्पताल भेजने के बाद उन्होंने बताया कि युवक संभवत. अपनी मंगेतर से मिलने रांची आया था। मामले में युवती से पूछताछ की जा रही है।

    मोबाइल से हो गयी थी युवती से दोस्ती
    जानकारी के अनुसार हरियाणा के युवक पीयूष की दोस्ती रांची की एक युवती से हो गयी थी। मोबाइल से हुई दोस्ती और बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। बाद में युवती के बुलाने पर पीयूष उससे मिलने रांची आया हुआ था। वह हिनू स्थित जेड स्क्वायर होटल में ठहरा था। युवती भी उससे मिलने होटल आयी थी। संभवत: आपसी बातचीत के दौरान उनके बीच कुछ अनबन हुई और युवती से नाराज होकर पियूष ने तीसरे तल्ले स्थित कमरे के बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस युवती को थाने ले जाकर इस मामले की जांच में जुटी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के आठ जिला नक्सल प्रभावित, सिर्फ छह जिला को मिला विशेष केंद्रीय सहायता के तहत 51.73 करोड़
    Next Article धनबाद : जेल में बंद दो गैंग आपस में भिड़े, पगली घंटी बजने के बाद मचा भगदड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.