Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 8:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»“ढुल्लू महतो का नाम तो सुना होगा…”, JMM ने बाबूलाल पर साधा जोरदार निशाना
    झारखंड

    “ढुल्लू महतो का नाम तो सुना होगा…”, JMM ने बाबूलाल पर साधा जोरदार निशाना

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Dhanbad : झारखंड में कोयला चोरी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार तेज़ होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा धनबाद में चल रहे कथित कोयला चोरी रैकेट पर सख्त कार्रवाई और लगातार खुलासों का दावा किए जाने के बाद राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उन पर तीखा हमला बोला है।

    मरांडी ने अपने ट्वीट में कहा कि धनबाद में कोयला चोरी के खिलाफ मोर्चा खोलने का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, “कोयला माफियाओं में भय का माहौल है और आम जनता की तरफ से लगातार समर्थन और आभार मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई तथा उनके खुलासों के बाद यह धंधा धीमा हुआ है।

    मरांडी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को बचाने की लड़ाई सबकी है और यदि किसी के पास कोयला माफियाओं या भ्रष्टाचारियों की जानकारी हो, तो वे उन्हें सीधे मोबाइल, व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया DM के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और किसी भी “रसूखदार चोर” को बख्शा नहीं जाएगा।

    JMM का पलटवार : “ढुल्लू महतो का नाम तो सुना होगा…”

    बाबूलाल मरांडी के ट्वीट के तुरंत बाद JMM ने एक कड़े बयान के साथ पलटवार किया। पार्टी ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का नाम लेते हुए मरांडी को चुनौती दी। JMM ने लिखा, “अगर आपमें ज़रा-सी भी हिम्मत है, तो ढुल्लू महतो पर उंगली उठाकर दिखाइए। हर झारखंडी जानता है कि आप यह कर ही नहीं पाएंगे- क्योंकि आपके प्रिय सांसद के रसूख से पूरा देश वाक़िफ़ है। उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति दिल्ली से ही ख़त्म कर दी जाएगी।”

    ढुल्लू महतो

    नाम तो सुना ही होगा आपने।

    अगर आपमें ज़रा-सी भी हिम्मत है, तो एक उंगली डालकर ही दिखा दीजिए। हर झारखंडी जानता है कि आप यह कर ही नहीं पाएँगे—क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके “रसूख” से वाक़िफ़ है। उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति—दोनों—दिल्ली से ही… https://t.co/Kjy4QqSusU

    — Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) November 29, 2025

    पार्टी ने मरांडी पर यह भी निशाना साधा कि घाटशिला में भाजपा की 40,000 वोटों की हार के बाद भी उन्होंने पद नहीं छोड़ा। इसके साथ ही JMM ने एल.बी. सिंह का नाम उठाते हुए कहा कि “उनसे आपके रिश्ते जगजाहिर हैं। किस चुनाव में कितना और किसने क्या लिया- जनता को जल्द सब पता चल जाएगा।”

    राजनीतिक तापमान बढ़ा

    धनबाद में कोयला चोरी का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक विवादों के केंद्र में रहा है, लेकिन हालिया बयानों ने इसे और उग्र बना दिया है। मरांडी लगातार कोयला माफियाओं पर कार्रवाई और नए खुलासों की बात कर रहे हैं, जबकि JMM उनका ध्यान भाजपा से जुड़े नामों पर न जाने का आरोप लगाकर पलटवार कर रहा है।

    Also Read : रांची पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक गाइडलाइन, स्टेडियम आने-जाने वाले वाहन सावधान

    "You must have heard of Dullu Mahato..." "ढुल्लू महतो का नाम तो सुना होगा..." Dhanbad coal theft controversy: Babulal Marandi-JMM Twitter war erupts JMM takes a strong dig at Babulal JMM ने बाबूलाल पर साधा जोरदार निशाना धनबाद कोयला चोरी विवाद : बाबूलाल मरांडी–JMM के बीच तीखी ट्विटर जंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो बना मामलों के निष्पादन में मिसाल, अभियान के दौरान मिली उपलब्धि
    Next Article रांची-पटना ‘कृष्ण रथ’ बस दनुआ घाटी में पलटी, कई यात्री जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.