Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 4:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»योगी सरकार का बड़ा फैसला : दूध देना बंद करने पर गाय को छोड़ा तो किसान पर दर्ज होगा केस
    देश

    योगी सरकार का बड़ा फैसला : दूध देना बंद करने पर गाय को छोड़ा तो किसान पर दर्ज होगा केस

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ। लावारिस पशुओं पर लगाम को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है जो दूध देना बंद करने पर गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। यूपी सरकार ने सोमवार को कहा कि ऐसे किसानों के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, ”कसाई और किसान में अंतर है। हम किसानों का ध्यान रखेंगे, कसाइयों का नहीं। अपने पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।” वह सपा विधायक अवधेश प्रसाद की ओर से विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    प्रसाद ने सरकार से आवारा पशुओं की समस्या को लेकर योजना और इनकी वजह से मारे गए लोगों को मुआवजे से संबंधित सवाल पूछा था। जवाब में मंत्री ने कहा, ”ये आवारा मवेशी नहीं हैं, बल्कि उन्हें छोड़ा गया है। हर कोई जानता है कि उन्हें किसने छोड़ा है। जब एक गाय दूध देती है तो उसे रखा जाता है और जब दूध देना बंद करती है तो छोड़ दिया जाता है।

    मंत्री ने कहा कि 15 मई तक 6,187 गौ आश्रय केंद्र प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। इनमें 8,38,015 पशुओं को रखा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में छुट्टा जानवरों की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान इस समस्या को विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया था। बीजेपी को चुनाव में नुकसान की आशंकाओं के बीच खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने कई रैलियों में ऐलान किया कि राज्य में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने पर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। योगी सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
    Next Article Big Breaking : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    14 गांवों के 4000 परिवार करोड़पति बनने की राह पर, ‘महाजेनको’ शुरु करने जा रहा परियोजना

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से किया अरेस्ट

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे “I.N.D.I.A” के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

    August 19, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

    August 19, 2025

    SSP चंदन सिन्हा ने दिया निर्देश और लालपुर पुलिस ने खोज निकाले छह लोगों के गुम हुए मोबाइल

    August 19, 2025

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार

    August 19, 2025

    अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली कॉलेज छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.