Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»विश्व पैरा एथलेटिक्स: भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को स्वर्ण, भारत को तीन पैरालंपिक कोटा
    खेल

    विश्व पैरा एथलेटिक्स: भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को स्वर्ण, भारत को तीन पैरालंपिक कोटा

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    दुबई : शीर्ष भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट से उबरते हुये सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारत के लिये यहां चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है, इसी के साथ भारत ने अगले वर्ष होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये भी तीन कोटे हासिल कर लिये हैं।

    गुर्जर ने इसी के साथ लंदन विश्व 2017 में अपने खिताब का भी बचाव कर लिया और भारत के मात्र दूसरे पैरा एथलीट बन गये हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीते हैं। गुर्जर ने वर्ष 2013 लियोन में स्वर्ण और 2015 दोहा चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

    अपने पांचवें प्रयास तक दूसरे स्थान पर रहे गुर्जर ने छठे प्रयास में 61.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये। श्रभ्लंका के दिनेश पी हेरात मुदियानसेलागे ने 60.59 मीटर के साथ रजत जीता।

    भारत के लिये यह दोहरी खुशी का मौका था जिसमें अजीत सिंह ने इसी स्पर्धा में 59.46 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहकर कांस्य जीता। हमवतन रिंकू 57.59 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सके और चौथे नंबर पर रहे। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों के लिये भी तीन कोटा अपने नाम कर लिये।

    भारतीय पैरालंपिक समिति के गुरशरन सिंह ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुये कहा,“ भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों ने देश के लिये हमेशा पदक जीते हैं। हमें यकीन है कि अब ये टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भी हमें पदक दिलाएंगे। यह ये भी दिखाता है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं।”

    भारत के पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब तक दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हो गये हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंकों की तेजी के दम पर हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, जानें पूरी रिपोर्ट
    Next Article बिहार : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

    Related Posts

    खेल

    वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज

    September 17, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    खेल

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.