जामताड़ा : झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत एवं नगर परिषद मिहिजाम सहित जामताड़ा प्रखंड के 22 पंचायत में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर 3 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. इस शिविर के पहले दिन महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली. शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए पहुंचे महिलाओं को पहले दिन शिविर में साइट नहीं खुलने के कारण ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं होने से खाली हाथ लौटना पड़ा. इस योजना में 21 वर्ष से लेकर 49 वर्ष की महिलाओं के द्वारा आवेदन किया जाएगा. शिविर को लेकर सभी जगह पर प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को प्रतिनियुक्त किया गया था ताकि ऑनलाइन प्रक्रिया में लाभुकों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसके बावजूद घंटों लाइन में लगने के बाद भी महिलाओं का ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो पाया. जिसके कारण महिलाएं उदास होकर पंचायत भवन में लगे कैंप से अपने घर लौट गईं. इस तरह की समस्या बनी रही तो महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना अधर में लटका रह जाएगा. एक तरफ सरकार का निर्देश है कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री के द्वारा राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेज कर योजना की शुरुआत की जाएगी और इधर सर्वर प्रॉब्लम के वजह से एक भी ऑनलाइन नहीं हो पाया. महिलाएं अपने घर के काम काज को छोड़कर घंटों प्रतीक्षा करने के बाद भी आवेदन फॉर्म नहींं भर पाई. जामताड़ा अंचल अधिकारी अबीश्वर मुर्मू ने कहा कि आज सर्वर प्रॉब्लम के वजह से एक भी ऑनलाइन नहीं हो सका लेकिन आज जिन वार्ड एवं पंचायत में लाभुको का ऑनलाइन नहीं हो सका उनका 11 अगस्त को फिर से कैंप लगाकर ऑनलाइन किया जाएगा. साथ ही कोई भी महिलाएं असंतुष्ट एवं भयभीत ना हो और किसी के झांसे या बहकावे में ना आएंं क्योंकि यह योजना का लाभ सभी को मिलेगा.
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना शिविर से खाली हाथ लौटी महिलाएं, सर्वर फेल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

