Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में महिला और बच्चे की रिपोर्ट आई निगेटिव, संक्रमितों की संख्या 29
    बिहार

    बिहार में महिला और बच्चे की रिपोर्ट आई निगेटिव, संक्रमितों की संख्या 29

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले बिहार के पहले मरीज सैफ अली के संपर्क में आने से संक्रमित हुई मुंगेर की एक महिला और एक बच्चे की इलाज के बाद पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है।

    भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक रामचरित्र मंडल ने आज यहां बताया कि 21 मार्च 2020 को मुंगेर जिले के चौरंबा निवासी सैफ अली की मौत के बाद जांच में उसकी पड़ोसी विधवा महिला एवं एक बच्चे के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जेएलएनएमसीएच में एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उनकी स्वैब जांच की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

    इससे पूर्व राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती दीघा थाना क्षेत्र निवासी महिला तथा नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) में इलाजरत पटना सिटी के बटाऊकुआं और फुलवारीशरीफ के बवनपुरा के एक-एक युवक को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं, गुरुवार देर शाम आई स्वैब रिपोर्ट के बाद गया में एक ही परिवार की दो महिला, गाेपालगंज में दो और सारण जिले में एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद बिहार में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो गई है। गया की दोनों महिलाएं मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की पहाड़पुर गांव निवासी उस युवक की मां और पत्नी हैं, जो मुंगेर में सैफ के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया है।

    इसी तरह गोपालगंज के दो संक्रमित मरीजों में से एक उचकागांव और दूसरा भोरे प्रखंड का रहने वाला है। दोनों सऊदी अरब से यहां आए हैं। वहीं, सारण जिले में इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी कोरोन पॉजिटिव अभी हाल ही में ब्रिटेन से लौटा है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश जारी किया, लॉकडाउन के नौवें दिन देश से मांगे 9 बजे, 9 मिनट, 5 अप्रैल को दिखेगी नई सामूहिकता
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 2301, अब तक 56 लोगों की मौत

    Related Posts

    बिहार

    शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    June 18, 2025
    Latest Posts

    ISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    June 18, 2025

    शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

    June 18, 2025

    PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 मिनट तक की बातचीत

    June 18, 2025

    कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    June 18, 2025

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.