Ranchi : राजधानी के नामकुम इलाके में एक महिला का शव कुंए में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान स्थानीय मकान में रेंट पर रहने वाली महिला के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत हत्या के कारण हुई या यह आत्महत्या का मामला है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
किराए के मकान में रहती थी महिला
सूत्रों के अनुसार महिला नामकुम के चायबगान इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। महिला के शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
Also Read : वोट देने निकले युवक की खेत में मिली ला’श, ह’त्या की संभावना
Also Read : AI इंपैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब गिरफ्तार


