Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 7:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में नशे का धंधा करने वाली महिला गिरफ्तार, 18 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में नशे का धंधा करने वाली महिला गिरफ्तार, 18 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 5 में बुधवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को ब्राउन शुगर बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार की गई महिला की पहचान शबनम परवीन के रूप में हुई है जो कुख्यात अपराधी वसीम बच्चा की मां है। पुलिस को महिला के खिलाफ पहले से ही नशे के कारोबार में जुड़ाव की पुख्ता सूचना थी। इसी आधार पर एक दिन पहले एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर महिला के घर भेजा गया जहां से ब्राउन शुगर बेचे जाने की पुष्टि हुई।इसके बाद बुधवार की शाम विशेष टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की और उसे ब्राउन शुगर की पुड़िया सौंपते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के घर से कुल 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई हैं। पुलिस ने जब्त नशीले पदार्थ को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    पुलिस को आशंका है कि वसीम के जेल जाने के बाद उसकी मां ने ही नशे के धंधे की कमान संभाल ली थी और घर को नशे के कारोबार का अड्डा बना रखा था।

    DSP हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

    पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नशा कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस दिशा में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा सकती है।

    Also read: JMM के नेताओं ने नवपदस्थापित SP निधि द्विवेदी से की मुलाकात…

    Also read: राशन डीलर की मनमानी पर भड़के ग्रामीण, लाइसेंस रद्द करने की हुई मांग…

    Also read: फूड डिलीवरी ऐप में अब RAPIDO भी जुड़ा.. क्या है इससे फायदा… जानिए

    Arrest Brown Sugar crime Drug Bust drug trafficking jamshedpur Mangoo Police Narcotics NDPS Act Notorious Criminal police operation Woman Arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिंद्रा XUV700 पर जून में शानदार डिस्काउंट ऑफर
    Next Article अहमदाबाद प्लेन क्रैश : विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    Latest Posts

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.