Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 5:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»व्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, इटली में एक दिन में 627 मौत
    विदेश

    व्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, इटली में एक दिन में 627 मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन। कोरोना वायरस से व्हाइट हाउस का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोई घरेलू मामला नहीं मिला है। इटली में एक दिन में 627 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में 24 घंटे में कोरोना के 3000 नए मामले सामने आए हैं। ईरान में शुक्रवार को 149 लोगों की मौत हुई।

    तुर्की में कोरोना वायरस से शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही देश में मृतकों की कुल संख्या नौ पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने लोगों से ‘‘गैर जरूरी वजह’’ से घर से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने टि्वटर पर कहा, ‘हमने पांच मरीजों को खो दिया जो उम्रदराज थे और उनकी प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर थी।’ कोका ने बताया कि संक्रमित मामलों की संख्या 670 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 3,656 मरीजों में से 311 संक्रमित पाए गए हैं।

    वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। अबू धाबी में अभी तक 140 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 31 स्वस्थ हो गए। हालांकि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। अमीरात समाचार एजेंसी ने कहा, ‘स्वास्थ्य एवं रोकथाम मंत्रालय ने देश में कोविड-19 से पहली दो मौतों की घोषणा की है।’ इनमें से एक व्यक्ति 78 वर्षीय नागरिक था जो यूरोप से देश आया था।

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम का एक कर्मचारी कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस कर्मियों में जानलेवा वायरस का यह पहला मामला है। अमेरिका में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। दुनिया के 163 देशों से इस रोग के कम से कम 256,296 मामले सामने आए और 11015 मरीजों की मौत हो गई।

    #Online news International news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकडरू शाहीनबाग 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, सजा पर सुनवाई 31 मार्च को

    Related Posts

    देश

    अमेरिका की भारत पर टैरिफ और प्रतिबंध नीति : किर्क लुबिमोव ने की ट्रंप की तीखी आलोचना

    August 3, 2025
    Facts

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.