Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 1:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, इसबार क्षेत्र की जनता कमल खिलाएगी
    जोहार ब्रेकिंग

    निरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, इसबार क्षेत्र की जनता कमल खिलाएगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2019Updated:December 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद । जिले के केलियासोल प्रखंड अंतर्गत कॉलेज मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लाल झंडे पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि निरसा के धरती पर लगातार कई वर्षों से लाल झंडे का शासन चला आ रहा है, बावजूद इसके आजतक निरसा का विकास नहीं हो पाया है। यहां जो पुराने उद्योग धंधे और फैक्ट्रियां थी, उनको भी स्थानीय विधायक ने बंद करवाकर युवकों को बेरोजगार करने का काम किया।उन्होंने कहा कि लाल झंडा शुरुआत से ही हत्या की राजनीति करता आया है लेकिन अब निरसा की जनता लाल झंडे की असली चेहरे को पहचान गई है। इसबार के चुनाव में यहां की जनता लाल झंडे को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और यहां कमल फूल अवश्य खिलेगा। अगर इसबार यहां से भाजपा जीतती है तो निरसा की दशा और स्थिति को बदलकर रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं को केंद्र में रखकर सारी योजनाएं का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 40 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इसके अंतर्गत गैस सिलेंडर भी दिया गया है। गरीबों के सपने साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाया गया है। महिलाओं को मालिकाना हक देने के लिए 1 रुपये में जमीन रजिस्ट्री का अधिकार दिया गया है। धनबाद जिले में विश्वविद्यालय बन गया है। निरसा विधानसभा से अपर्णा सेनगुप्ता जी को टिकट दिया गया है। निरसा विधानसभा से पहली बार कमल खिलने जा रहा है। इस बार हमें यह पूर्ण विश्वास है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा जीतेगी और एकबार पुनः निरसा में विकास की गंगा बहेगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के संथाल क्षेत्र के सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा, संथाल की जमीन खिसकता देख बौखला गए हैं हेमंत
    Next Article सरयू राय का दावा झूठा, ईवीएम हैक करने नहीं बुलाये गए हैं लोग

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.