Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बिजली की समस्या से लोगों को कब मिलेगी निजात? जानिए माननीयों ने क्या दिया जवाब
    झारखंड

    झारखंड में बिजली की समस्या से लोगों को कब मिलेगी निजात? जानिए माननीयों ने क्या दिया जवाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में बिजली की समस्या लगातार बनी रहती है। जिससे राज्यवासी काफी परेशान रहते हैं। किसान अपने खेतों में लगी हुई फसल को पानी डालने, घर की महिलाओं का काम और बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य समस्या का सामना करना पड़ता रहा है।

    केंद्र सरकार है जिम्मेदार- महुआ माजी

    इसी बीच सरकार में बैठी झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्य सभा सांसद महुआ माजी ने बिजली की हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने का काम किया। उन्होंने बताया की झारखंड में जो बिजली की समस्या आ रही है उसका जिम्मेदार केंद्र की सरकार है। क्योंकि झारखंड की कोयला पूरे देश में सप्लाई की जाती है जिसकी रॉयल्टी का पैसा एक लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र की सरकार के पास बकाया है। साथ ही पिछली सरकार से ही डीवीसी का बकाया है। इस प्रकार कई चीजें हैं जिनकी वजह से झारखंड में बिजली की समस्या आन खड़ी है।

    हेमंत सरकार का इरादा नेक नहीं- सीपी सिंह

    वही बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने वर्तमान सरकार के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड सरकार का ध्यान जनता के ऊपर नहीं है बल्कि दूसरी जगह पर है। सरकार का इरादा नेक होता तो झारखंड में बिजली की आपूर्ति बेहतर होती, लेकिन झारखंड में बिजली आपूर्ति नहीं करने के पीछे कई कारण है। सरकार तो इसका दोष सिर्फ केंद्र सरकार को दे रही है जो कहीं से उचित नहीं है।

    बिजली की समस्या से लोगों को होती है परेशानी

    ठंड, गर्मी और बरसात कोई भी मौसम हो झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था लगातार देखी जाती है। जिससे राज्य की जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। पक्ष और विपक्ष तो एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते ही रहते हैं। लेकिन राज्य वासी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि झारखंड की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो।

    Bjp central government Cp singh electricity problem created electricity problem in jharkhand Hemant government jharkhand Jmm Mahua Maji political ruckus ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु
    Next Article मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार से भारत की हुई बदनामी, इस्तीफा दें शाह और सीएम- आइसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.