Ranchi : बकरीद कल यानी 7 जून को मनाई जाएगी। यह इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति वफादारी और कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। कुरान के अनुसार, हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था, लेकिन अल्लाह ने आखिरी वक्त में एक जानवर की कुर्बानी देने का आदेश दिया। तभी से हर साल जिल-हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह नमाज अदा करते हैं और फिर जानवर की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है – एक हिस्सा गरीबों को, एक रिश्तेदारों को और एक अपने लिए रखा जाता है।
रांची में बकरीद की तैयारियां
- रांची की मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज का समय घोषित किया जा चुका है।
- रांची ईदगाह: सुबह 9 बजे नमाज होगी, जिसे मौलाना डॉ असगर मिसबाही पढ़ाएंगे।
- डोरंडा ईदगाह: सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी, मौलाना अलकमा शिबली द्वारा।
- यदि बारिश होती है, तो नमाज जैप वन स्थित जुमा मस्जिद में होगी। बाकी मस्जिदों में आज जुमा की नमाज के बाद समय की घोषणा की जाएगी।
Also Read : बिहार के 29 IAS और 16 जिलों के DM अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाएंगे
Also Read : तीन साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर में ढेर