Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कब लागू होगा 8th Pay Commission और किसकी बढ़ेगी सैलरी, जानें
    झारखंड

    कब लागू होगा 8th Pay Commission और किसकी बढ़ेगी सैलरी, जानें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    8वें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा कर दी है, लेकिन अब सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि इसे कब लागू किया जाएगा और इसमें क्या बदलाव होंगे. क्यों कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक समाप्त हो जाएगा, इसलिए 8वें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें देरी हो सकती है और इसकी सिफारिशें 2026 के अंत तक ही लागू की जा सकती हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी. इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन को संशोधित करना है. हालांकि, अभी तक आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है और न ही इसके कार्यक्षेत्र (Terms of Reference) के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है.

    कानूनी विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 में लागू होने की संभावना कम ही है. उन्होंने बताया कि पहले भी हर 10 साल में एक वेतन आयोग लागू किया जाता है, लेकिन कभी-कभी देरी हो सकती है.

    क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

    केंद्र सरकार का रुख देखें तो संभावना यही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा. सरकार आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है.

    • 6वां वेतन आयोग- जनवरी 2006 में लागू हुआ.
    • 7वां वेतन आयोग- जनवरी 2016 में लागू हुआ.
    • 8वां वेतन आयोग- जनवरी 2026 में लागू होने की उम्मीद.

    हालांकि, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी 2014 में बनीं और इसे 2016 में लागू किया गया. इसलिए कुछ जानकारों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग में भी इसी तरह की देरी हो सकती है.

    महंगाई भत्ते (DA) के विलय की मांग

    इस बीच, केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियन (NC-JCM) ने महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में शामिल करने की मांग उठाई. महंगाई भत्ता (DA) मूल वेतन से अलग दिया जाता है और इसका उद्देश्य मुद्रास्फीति (inflation) के प्रभाव को कम करना होता है. वर्तमान में, DA 50 फीसदी से अधिक हो चुका है और कर्मचारियों का मानना है कि इसे मूल वेतन में शामिल किया जाना चाहिए.

    हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और संभावना जताई जा रही है कि सरकार इस पर विचार कर सकती है.

    कर्मचारियों के लिए इसका क्या मतलब है?

    अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तो केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी इससे लाभान्वित होंगे. इससे उनके वेतन और पेंशन में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब तक लागू करती है और इसमें कौन-कौन से सुधार किए जाते हैं.

    Also Read : तफ्तीश करने गये पुलिस जवान पर हमला, हथियार छीनने का भी किया प्रयास

    1 जनवरी 2026 1st January 2026 31 दिसंबर 2025 31st December 2025 7th Pay Commission 7वां वेतन आयोग 8th Pay Commission 8वां वेतन आयोग announcement central government Changes delay implementation date recommendations tenure कार्यकाल केंद्र सरकार घोषणा देरी बदलाव लागू करने की तारीख सिफारिशें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRe-release में सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, छावा को पछाड़ा..
    Next Article CBI ने जारी किया HELPLINE नंबर, शिकायत करने पर तुरंत होगा समाधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.