Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सार्जेंट मेजर ने छुट्टी देने से किया इन्कार, तो विरोध में सिपाही ने पुलिस लाइन में खुलेआम कर दी हवाई फायरिंग, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …
    जोहार ब्रेकिंग

    सार्जेंट मेजर ने छुट्टी देने से किया इन्कार, तो विरोध में सिपाही ने पुलिस लाइन में खुलेआम कर दी हवाई फायरिंग, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019Updated:September 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Team
    रांची। न्यू पुलिस केंद्र में सार्जेंट मेजर का विरोध हर स्तर के लोग कर रहे है। सार्जेंट मेजर जबरन काम कराने और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। मगर, अब यह मामला धीरे धीरे बढ़ते जा रहा है और मंगलवार की रात इसका विरोध भी हवाई फायरिंग से देखने को मिला। नई पुलिस केंद्र में रात करीब 8.45 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब शस्त्रागार (मैगजीन) के बगल में बैरक में रहने वाले एक सिपाही संजय खाखा ने नशे में हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज़ सुनकर सभी अलर्ट हो गए। सिपाही संजय ने अपने ही इंसास राइफल से अंधाधुंध गोली चला दी। सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी पुलिस केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुट गए है। इधर, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूरी जांच खत्म होने के बाद ही मीडिया के समक्ष रखा जायेगा।

    9 माह से सस्पेंड है सिपाही, वेतन भी है रुका हुआ

    पुलिस सूत्रों की मानें, तो सिपाही संजय खाखा का पिछले 9 महीने से सस्पेंड है और उसका वेतन भी रुका हुआ है। कई बार सिपाही ने इस बात की भी जिक्र सार्जेंट मेजर से की थी। मगर, मेजर हर बार डांट फटकार कर सिपाही को भगा देता था। हालांकि, इससे पूर्व भी मेजर पर कई आरोप लगे है। मगर कोई वरीय पदाधिकारी की इज्जत को देखते हुए विरोध नही किया था।

    गोंदा थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचे जांच करने

    सिपाही संजय खाखा के द्वारा पुलिस केंद्र के हवाई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। जिसमें, इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंहा समेत कई लोग थे। फिललाल पुलिस ने संजय को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में रखा है।

    भाई का हुआ है निधन, नही मिला सिपाही को छुट्टी

    पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिस सिपाही ने गोली चलाई थी, उसके भाई का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। उसके क्रिया कर्म के लिए उसे गांव जाना था लेकिन आवेदन देने के बाद भी सार्जेंट मेजर उसे छुट्टी नहीं दे रहे थे। इसी बात से संजय नाराज था और अंधाधुंधहवाई फायरिंग कर विरोध जताया है।

    खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर पुलिस केंद्र के सिपाही

    सूत्रों का कहना है कि पुलिस केंद्र में किसी चीज़ की कोई व्यवस्था नही है। पुलिसकर्मियों के रहने खाने का भी सही से इंतजाम नहीं है। टेंट में खानाबदोश की जिंदगी गुजारने को मजबूर है। मेस में खाना भी सही नहीं मिलता है इसके बाद भी सारी बातों को बर्दाश्त कर लेते हैं। लेकिन घर में बीमारी या जब कभी कोई घटना घट जाती है तब भी छुट्टी नहीं दी जाती इसके कारण अधिकतर सिपाही रोष में रहते हैं तो इस प्रकार की घटना तो होगी ही।

    #Crime news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में कटा देश का सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान, भरना पड़ा दो लाख का जुर्माना, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article आज 13 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Latest Posts

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.