Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 8:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज, तो भड़क उठे डॉक्टर और देने लगे माँ-बहन की गाली
    झारखंड

    खूंटी : सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज, तो भड़क उठे डॉक्टर और देने लगे माँ-बहन की गाली

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: सरकार राज्य के स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में तमाम तरह के दावे करती है. लेकिन वे दावे जमीन पर दम तोड़ देते हैं. कुछ ऐसा ही हाल खूंटी सदर अस्पताल का है. जहां डॉक्टर नशे में धुत होकर ड्यूटी में तैनात रहते हैं. यही नहीं जब कोई मरीज आपात स्थिति में इलाज के लिए पहुंचता है तो उसके साथ गाली गलौज की जाती है. वहां तैनात डॉक्टर विपिन खलखों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

    जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे माहिल गांव के रहने वाले सुतारन पूर्ति अपनी बुजुर्ग मां को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. सुतारन पूर्ति की मां को सांस लेने में समस्या हो रही थी. जब वह अस्पताल में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि डॉक्टर आराम से सो रहे हैं. उन्होंने जब डॉक्टर विपिन खलखो को नींद से उठाने की कोशिश की तो वह गाली गलौज करने लगे. यही नहीं जब इन्होंने मरीज के बारे में बताया और इलाज करने की अपील की तो डॉक्टर ने उन्हें चप्पल से मारे की धमकी देता रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुतारन ने इस पूरे वाकये को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

    डॉक्टर विपिन खलखो किस कदर नशे में था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जब उसने देखी की फोन में वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है इसके बाद भी वह नहीं रुका, बल्कि वह गंदी गंदी गालियां देता रहा. इससे साफ जाहिर हो रहा था कि डॉक्टर को किसी भी बात का डर नहीं था.

    मरीज के बेटे सुतारन पूर्ति ने ईटीवी भारत को बताया कि डॉक्टर के दुर्व्यवहार के बाद वह किसी तरह रात भर अस्पताल परिसर में ही रहा और फिर सुबह होते ही घरवालों को बुलाकर रांची के अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसकी बुजुर्ग मां का इलाज हुआ. फिलहाल उसकी मां बेहतर स्थिति में है और अपने घर में है.

    इधर, वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टर को शोकॉज नोटिस थमा दिया, इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अजित खलखो ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और डॉक्टर विपिन खलखो को तत्काल हटा दिया गया है. इसके साथ ही उनसे स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है. सिविल सर्जन ने ये भी कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #Jharhand News Khunti sadar hospital
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 5 July 2023 : वृष राशि वालों की रुके हुए कार्यों में आएगी गति, जानिए आज का अपना राशिफल
    Next Article फ्रांस में नाहेल की मौत से भड़की हिंसा रुकी, पुलिस ने 72 लोगों को हिरासत में लिया

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.