Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिरसा मुंडा जेल में कौन सा छिपा ऐसा है राज, जहां भगवान ने जीवन के अंतिम दिनों में गुजारी थी आखिरी रात
    जोहार ब्रेकिंग

    बिरसा मुंडा जेल में कौन सा छिपा ऐसा है राज, जहां भगवान ने जीवन के अंतिम दिनों में गुजारी थी आखिरी रात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची के जिस जेल में अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को रखा और जहां उनकी मृत्यु हुई, उस बिरसा मुंडा कारा को भगवान बिरसा की याद में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा म्यूजियम का रूप दिया जा रहा है। इस जेल में भगवान बिरसा मुंडा की कई यादें जुड़ी हुई हैं, जिन यादों को अब सरकार के द्वारा म्यूजियम का रूप दिया जा रहा है। म्यूजियम में भगवान बिरसा मुंडा की 25 फीट की प्रतिमा के साथ-साथ उनसे जुड़ी सभी यादों को संजोया गया है, साथ ही भारत की आजादी के समय जितने लोग शहीद हुए थे, उनकी भी प्रतिमा इस म्यूजियम में लगाई गई है। यहां थिएटर रूम भी बनाया गया है जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर बनी फिल्म भी दिखाई जाएगी।

    म्यूजियम को लेकर झारखंड सरकार के सचिव अमिताभ कौशल का कहना है कि ‘इस म्यूजियम के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की लाइफ को दिखाने का प्रयास किया है’। सरकार की मंशा है कि आने वाली पीढ़ी के युवा अपनी पुरानी विरासत और धरोहर को जानेंगे और उन्हें अपने जीवन में आदर्श के रूप में अपना सकेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडाने कहा कि ‘जेल परिसर झारखंड की एक धरोहर है, म्यूजियम के जरिए लोग भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में जान सकेंगे कि कैसे उन्होंने अपने संघर्ष की बदौलत जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को निरंतर जारी रखा. भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी और एक महान योद्धा थे. उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी है’। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संभवत 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का उद्घाटन होगा।

    जानकारी के अनुसार, इस जेल में भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन के आखिरी दिन काटे थे और यहीं, 9 जून 1900 में उनकी की मृत्यु हो गई थी। अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा की मौत की वजह डायरिया बताई थी. वहीं, लोगों की मानें तो उन्हें धीमा जहर देकर मारा गया था। उनकी याद में 150 साल पुराने इस जेल में जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, पूरे कैंपस में जहां-जहां खुली जगह है, उसे खूबसूरत गार्डन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा यहां लाइट और साउंड की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि इसके जरिए यहां पर आने वाले लोगों को जेल और भगवान बिरसा मुंडा के इतिहास के बारे में बताया जा सके। बिरसा मुंडा पुराने जेल परिसर के प्रथम तल्ले के चार कमरों में से एक कमरे में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के अभिलेख को भी दर्शाया जाएगा।

    Birsa Munda Jail Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्‍व की 10वीं सबसे ताकतवर सेना में भारत चौथे व पाकिस्‍तान की सेना को 133 देशों में मिला 10वां स्‍थान
    Next Article सैकड़ों साल से सोना उगल रही है झारखंड से निकलने वाली स्वर्ण रेखा नदी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025
    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025

    ISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    June 18, 2025

    शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

    June 18, 2025

    PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 मिनट तक की बातचीत

    June 18, 2025

    कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.