Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बन रहा पश्चिमी विक्षोभ, अगले दो दिन तक हो सकती है बारिश
    झारखंड

    बन रहा पश्चिमी विक्षोभ, अगले दो दिन तक हो सकती है बारिश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 31 जनवरी से 1 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कल से बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. जेट स्ट्रीम का असर मिल रहा है. इससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. राज्य में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश हो सकती है. 31 जनवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

    वहीं, 1 फरवरी को संताल परगना, मध्य और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. गढ़वा सबसे ज्यादा ठंडा रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में कोहरा भी हो सकता है. 2 फरवरी से मौसम का मिजाज फिर शुष्क हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान थोड़ा और गिर सकता है. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

    jharkhand Johar Leave News Meteorological Department Meteorology ranchi Weather Center जोहार लीव न्यूज झारखंड मौसम केंद्र मौसम विज्ञान मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 30 January 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article जाति और धर्म की पहचान न करें उजागर : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.