Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
    झारखंड

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में आज सूबे की 142 सीटों पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है। 8 जिलों में फैली इन सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है।

    किन क्षेत्रों में हो रही है वोटिंग?

    इस चरण में दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और उत्तर कोलकाता की सीटों पर चुनाव हो रहा है।वहीं मतदान के आंकड़े पर एक नज़र डालें तो इस चरण में कुल 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3,21,73,837 मतदाता करेंगे। जिनमें पुरुष मतदाता 1,64,35,627 हैं एवं महिला मतदाता की संख्या 1,57,37,418 हैं वहीं थर्ड जेंडर 792 हैं ।

    हावड़ा में ईवीएम खराब!

    मतदान शुरू होते ही कुछ इलाकों से तकनीकी खराबी और हंगामे की खबरें सामने आई हैं। हावड़ा के बाली क्षेत्र में ईवीएम खराब होने के बाद उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, कोलकाता की एंटली सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल की सुरक्षा कर्मियों और पोलिंग अधिकारियों से तीखी बहस हुई। इसके अलावा नॉर्थ दमदम (बूथ 66) और पूर्व बर्धमान (बूथ 95) से भी ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना मिली है, जिससे कतारों में खड़े मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इसके साथ ही दूसरे चरण के मतदान के बीच राजनीतिक पारा भी चरम पर है। इसे लेकर सोशल मिडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं से ‘रिकॉर्ड मतदान’ की अपील की है। अपने एक्स (ट्विटर) पर संदेश देते हुए पीएम ने बंगाल की महिलाओं और युवाओं से लोकतंत्र को और जीवंत बनाने के लिए बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने का आह्वान किया।

    इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बाहरी लोगों को लाकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे दिन स्थिति पर नज़र रखेंगी और विभिन्न इलाकों का दौरा करके फीडबैक लेंगी।

    वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल से बंगाल की जनता से ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार’ मुक्त राजनीति के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल के सुनहरे भविष्य और विकास के लिए लोगों को भारी मतदान करना चाहिए।

    बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

    आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का…

    — Amit Shah (@AmitShah) April 29, 2026

    142 Assembly Seats WB Amit Shah Bengal Election BJP Bengal Election Commission of India Mamata Banerjee PM Modi Bengal Rally WB Election Phase 2 West Bengal Assembly Election 2026 West Bengal Voting Updates अमित शाह कोलकाता चुनाव दूसरे चरण का मतदान नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 पश्चिम बंगाल वोटिंग बंगाल चुनाव लाइव बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा ममता बनर्जी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट
    Next Article शादी में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल; मातम में बदली खुशियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.