Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 7:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»Weather Update शीतलहर की चपेट में झारखंड, जानें अपने जिले का हाल
    गोड्डा

    Weather Update शीतलहर की चपेट में झारखंड, जानें अपने जिले का हाल

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के निवासियों को इस सप्ताह कड़ी ठंड का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर और ठंडी हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम साफ था और धूप ने लोगों को कुछ राहत दी. हालांकि, पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर का असर अधिक महसूस होगा.

    शीतलहर का असर इन जिलों में रहेगा ज्यादा

    गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची जैसे जिलों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और अधिक महसूस होगी.

    अपने जिले का तापमान जानें

    देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 9°C रहेगा. कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 7°C रहेगा. बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 23°C, न्यूनतम तापमान 8°C रहेगा. पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 7°C रहेगा.
    मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई बड़ा मौसम परिवर्तन नहीं है, लेकिन पछुआ हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य में ठंड की स्थिति बनी रह सकती है.

    अधिकतम तापमान गढ़वा गुमला चतरा झारखंड झारखंड मौसम ठंड ठंड का असर. ठंडी हवाएं तापमान धनबाद न्यूनतम तापमान पछुआ हवा पलामू बच्चे बुजुर्ग बोकारो मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ शीतलहर सावधानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 15 December 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल
    Next Article हटिया रेलवे स्टेशन के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 32 दुकानें और 100 मकान ध्वस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    Latest Posts

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.