Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक पलटी मार दी। दिनभर की गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई। ऐसा लगा जैसे मई नहीं, जुलाई का महीना चल रहा हो। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी ऐसा ही सिलसिला जारी रहने वाला है।

     एक घंटे की बारिश ने शहर को किया पानी-पानी

    करीब एक घंटे की तेज बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ दी। सड़कों पर पानी भर गया, कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया, जिससे लोगों को चलने में काफी दिक्कत हुई। ऑफिस से लौट रहे लोग और राहगीर खासे परेशान नजर आए।

    गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार

    इस बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखा। कुछ दिन पहले जहां पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं अब इसमें करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन मौसम का ये बदला हुआ मिजाज अपने साथ खतरा भी लेकर आया है।

     13 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 मई के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है।
    इनमें रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद के साथ-साथ दक्षिणी इलाके जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।

    इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    तेज हवा और बारिश का असर शहर में साफ दिखा। कई जगहों पर पेड़ गिर गए और टहनियां सड़कों पर फैल गईं। इससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

     10 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि 10 मई तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    आगे और गिर सकता है तापमान

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 से 7 मई के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। हालांकि 8 और 9 मई को तापमान लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है।  अगले कुछ दिनों का हाल रांची-

    • 5 मई: 32°C / 20°C
    • 6 मई: 31°C / 20°C
    • 7 मई: 33°C / 21°C
    • 8 मई: 33°C / 21°C

    Also Read : बंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर

    Bokaro rain Dhanbad weather Gumla Rain Hazaribagh Weather heatwave relief Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather lightning alert Monsoon Like Weather orange alert Jharkhand Rain News India rainfall in Jharkhand. Ranchi local news ranchi news Ranchi Rain Ranchi Weather Update Singhbhum weather Storm in Jharkhand temperature drop Thunderstorm Alert Weather Alert Jharkhand Weather Forecast Jharkhand Yellow Alert Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में अलर्ट : बिना अनुमति कॉपी-स्कैनिंग पर रोक, अफसरों पर कड़ी नजर
    Next Article रामगढ़ में पानी-बिजली पर सख्त हुए सांसद मनीष जायसवाल, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.