Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में रिकॉर्ड की गई, जहां 34.2 mm बारिश दर्ज हुई। वहीं गुमला में बुधवार को 1 mm बारिश हुई। इसके बावजूद राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें रांची का अधिकतम तापमान 32°C, मेदिनीनगर का 36.2°C, जमशेदपुर का 34.8°C और बोकारो का 34.1°C दर्ज किया गया।
7 और 8 मई का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से (गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार) को छोड़कर बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। छ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।
9 से 12 मई तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मई को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 11 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 12 मई तक पूरे झारखंड में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
Also Read : गढ़वा में बढ़ेगी रौनक, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नगर परिषद को दिए 10 लाख


