Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 9:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
    झारखंड

    मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 6, 2026Updated:June 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केरल पहुंच चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों तक पहुंच सकता है। मानसून की इस बढ़ती रफ्तार का असर अब झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। राज्य में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है।

    आज कई जिलों में गरजेंगे बादल, चल सकती है तेज हवा

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (6 जून) को झारखंड के कई क्षेत्रों में बादल गरजने और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि राज्य के कुछ ही इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन मौसम में बदलाव साफ तौर पर महसूस किया जा सकेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। 7 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कई क्षेत्रों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

    8 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों पर रहेगा फोकस

    8 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। 9 जून को झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बिजली गिरने की आशंका वाले समय में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    10 जून से शुरू हो सकती है प्री-मानसून बारिश

    मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि 10 जून से राज्य के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। इससे किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जो खेती-किसानी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले में दर्ज की गई, जहां 80 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    Also Read : तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    Breaking news IMD Forecast Jharkhand mausam Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather Jharkhand weather update lightning alert Monsoon in Jharkhand monsoon update Pakur Rain Pre-Monsoon Rain rain forecast rainfall update Ranchi weather southwest monsoon Strong Wind Alert Thunderstorm Alert weather department weather news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान
    Next Article SAIL और BHEL को केंद्र की सख्त चेतावनी, महारत्न दर्जे पर मंडराया संकट

    Related Posts

    झारखंड

    SAIL और BHEL को केंद्र की सख्त चेतावनी, महारत्न दर्जे पर मंडराया संकट

    June 6, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने भूपेश बघेल और अजय शर्मा को बनाया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026
    Latest Posts

    SAIL और BHEL को केंद्र की सख्त चेतावनी, महारत्न दर्जे पर मंडराया संकट

    June 6, 2026

    मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    June 6, 2026

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने भूपेश बघेल और अजय शर्मा को बनाया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.