Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»नाला विधानसभा क्षेत्र में हमने विकास की गंगा बहाई है, किसी में दम है तो पछाड़ के दिखाए : रवींद्र नाथ महतो
    जामताड़ा

    नाला विधानसभा क्षेत्र में हमने विकास की गंगा बहाई है, किसी में दम है तो पछाड़ के दिखाए : रवींद्र नाथ महतो

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: किसी राजनीतिक पार्टी में दम है तो नाला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो से ज्यादा वोट लाकर दिखाए. नाला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो पार्टी में रहकर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम किया है और आगे भी करने की रुप रेखा तैयार किया हुआ है. उक्त बातें विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने पहाड़गोडा फुटबॉल मैदान में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित एकदिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही. उक्त सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया गठबंधन के दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन उपस्थित हुए. बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रणनीति, दिशा-निर्देश और अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया. सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओ ने अपनी अपनी बातें रखी. सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता है, इनके समर्पित कार्य जज्बे व जुनून को सैल्यूट करता हूं. प्यारे साथियों किसी के बहकावे में नही आएं, जब तक पार्टी की जीत नही होती तब तक आपको सजग प्रहरी के रूप मे कर्तव्य का निर्वाहन करना है. यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, जनता के समक्ष आपको भाजपा के कालाधन वापसी, विजय माल्या, नीरव मोदी आदि घोटालेबाजों की विस्तृत जानकारी रखनी है. राजनीति मे बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ ही रणनीति बनानी चाहिए. वही काम हमारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन कर रहे हैं. उनके विधायक की परिपाटी से सहज अंदाज लगा सकते है कि इन्होंने अपने विधानसभा से दूसरे को शिकस्त दिया है, सदा अपना विजय पताका लहराते रहे है. चुनाव में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका कम नही है. आपका दृढ़संकल्प व समर्पण और लगन ही विजय दिला सकता है. मौके पर पार्टी के महासचिव बिजय सिंह, जिला सचिव परेश यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सलाम भाई, प्रखण्ड अध्यक्ष जयस्वर मुर्मु,नाला प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य , प्रखण्ड सचिव मनोरंजन सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.


     

    गंगा जामताड़ा रवींद्र नाथ महतो विकास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के पुलिसकर्मी अवधेश कुमार को भेजा नोटिस भेजा, 13 मई को हाजिर होने को कहा 
    Next Article मतदान से पहले गिरिडीह में आजसू को बड़ा झटका, सैकड़ों लोग सुशासन दल में शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC ने निकाला दो परीक्षाओं का परिणाम, जानें इंटरव्यू की तारीख

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस मुख्यालय में लगी आग, डाटा सेंटर और उपकरण खाक

    September 16, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

    September 16, 2025
    Latest Posts

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025

    देहरादून और हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

    September 16, 2025

    भागलपुर का भोलानाथ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रफ्तार, रेलवे ने दे दी NOC

    September 16, 2025

    मामूली तेजी के साथ खुला आज का शेयर बाजार

    September 16, 2025

    JPSC ने निकाला दो परीक्षाओं का परिणाम, जानें इंटरव्यू की तारीख

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.