Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनो हम ही करते है : मोदी
    झारखंड

    योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनो हम ही करते है : मोदी

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। देवघर कॉलेज मैदान में भाजपा के एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले स्थानीय भाषा बोल कर भीड़ का स्वागत किया।उन्होंने कहा जिस उमंग और उत्साह से आप सब आशीर्वाद देने के लिए यहाँ आए है वो मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।

    आपका आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आज तो दोनों ही तरफ से आशीर्वाद बरस रहा है एक तरफ से ईश्वर का तो दूसरी तरफ से जनार्दन की।आप दोनों का आशीर्वाद मेरे लिए इतनी बड़ी शक्ति है वो आप भी जानते हो और मैं भी जानता हूं ।

    वहीं उन्होंने आगामी श्रावणी मेला का जिक्र करते हुए कहा कि श्रावणी मेला में बाबा धाम पहले से भी अधिक रौनक और आकर्षक हो जाएगा।अनेक रंगों के साथ पूरा महीना उमंग और उत्साह से बीतने वाला है।लोकार्पण और शिलान्यास वाले कार्यक्रम के जिक्र की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा बाबा के चरणों में आने का मौका मिला है।बैद्यनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य मिला ।झारखंड के विकास के लिए आज हजारों करोड़ों के योजनाओं को भी बाबा के चरणों में और जनता जनार्दन चरणों में अर्पित किया आप जनता जनार्दन और विशेष रूप से बाबा धाम में जिस प्रकार सुविधाओं का विस्तार हुआ है ।वो एक दिन मील का पथर साबित होगा।अब कांवरिया भक्त और स्थानीय लोगों को अनेक प्रकार की सुविधा मिलने वाली है इसलिए एयरपोर्ट का शिलान्यास करने में मुझे देवघर आने का सौभाग्य मिला था आज उस का लोकार्पण लोकार्पण करने का अवसर मिला। आपको याद होगा पहले योजनाओं की घोषणाएं होती थी फिर एक दो सरकार जाने के बाद पत्थर लगाए जाते थे और पत्थर लटकते रखे थे दो-चार सरकारें चले जाने के बाद फिर वही काम शुरू होता था पता नहीं कितनी सरकार जाने के बाद भी योजना सामने दिखती थी आज सूरत बदल गई है ।तेजी का आलम है कि योजना जिसको हमारी सरकार लाती है उसका शिलान्यास भी करते हैं और उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। आम जनता के पाइ पाई की कीमत समझते हैं जनता के पसीने के गाढ़ी कमाई का मोल जानते है इसलिए एक एक पैसों का सदुपयोग हो और पैसों का उपयोग आपकी सेवा के लिए करते है। मैं जनता के लिए काम आऊं 8 साल से इस उद्देश्य के साथ काम कर रहा हूँ । देश का तेजी से विकास करके सबका विकास करके ईमानदारी से आपका कर्ज चुकाने का प्रयास करता रहा हूं और करता रहूंगा जिसका एक ताज उदहारण है आज 16 हजार करोड़ से ज्यादा योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया गया।
    भारत आस्था अध्यात्म का देश है तीर्थ यात्रा देश को और बेहतर राष्ट्र के रूप में खड़ा करता है । देवघर ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ यहां दोनों मौजूद है हर साल लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां गंगाजल लेकर आते हैं देश के अलग-अलग क्षेत्र से आते है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा नगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया रोड शो, महिलाओं, बच्चों में खुशी की लहर
    Next Article प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर दरिंदों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश 

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.