Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईचागढ़ के पूर्व विधायक का निधन, इलाके में शोक की लहर
    झारखंड

    ईचागढ़ के पूर्व विधायक का निधन, इलाके में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ईचागढ़ : सरायकेला खरसावां जिले में स्थित ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का मंगलवार की दोपहर में कोलकाता में निधन हो गया। वहां उनका कुछ समय पहले से इलाज चल रहा था। साधु चरण महतो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बेहद करीबी थी।

    वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में खरसावां से अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए थे। चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने वाली थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे अर्जुन मुंडा के लिए साधु चरण महतो अपनी ईचागढ़ विधानसभा सीट छोड़ने तक को तैयार हो गए थे। हालांकि तब अर्जुन मुंडा ने ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

    साधु चरण के बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के साथ भी पारिवारिक रिश्ते थे। मौत से ठीक 12 घंटे पहले अस्पताल पहुंचे कुणाल षाडंगी के साथ उन्होंने आखिरी बार बात की। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया था।

    धीरे-धीरे बिगड़ गए हालात
    साधुचरण महतो के करीबी लोगों ने बताया कि उनकी तबीयत सोमवार को ही काफी बिगड़ गई थी। सूचना के बाद सोमवार रात को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संजय सेठ व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कोलकाता पहुंचे थे। हालांकि इनमें से कई लोगों से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मंगलवार को उनकी मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल से जमशेदपुर भेज दिया गया।

    बुधवार को उनके पैतृक आवास पर इसे रखा जाएगा। अब तक शव को रांची स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय लाने की पुष्टि नहीं हो रही है। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसकी मांग कर रहे है। परिवार की सहमति के बाद इस पर अंतिम निर्णय होगा।

    इलाके में शोक की लहर
    साधु महतो के निधन की सूचना से पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। साधु महतो कैंसर से भी ग्रस्त थे। इसी बीच 23 अक्टूबर को उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद से उनकी स्थिति बहुत हद तक ठीक थी, कल अचानक तबीयत फिर खराब हुई।

    भू-अर्जन पदाधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए चर्चा में रहे
    सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर निवासी साधुचरण अपने आक्रामक तेवर की वजह से जनता के बीच लोकप्रिय थे। इन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को 42,250 वोट से हराया था। साधुचरण महतो 2019 के चुनाव में भी ईचागढ़ से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार सविता महतो से हार गए थे। त्रिकोणीय मुकाबले में इन्हें पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह से भी कड़ी टक्कर मिली थी।

    साधु महतो पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कई मामले दर्ज हुए थे। विधायक रहते हुए भी केस-मुकदमे झेलने पड़े थे। फरवरी 2018 में विधायक रहते साधु चरण ने सरायकेला के चांडिल में एनएच 32 के मुआवजे को लेकर रघुनाथपुर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित कैंप में तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार की पिटाई कर दी थी।

    वह जनता का पैसा नहीं मिलने से काफी नाराज हो गए थे। इस मामले में उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ा था। जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को सुलझाने के लिए पूरी ताकत झोंक देते थे। स्वर्णरेखा परियोजना के विस्थापितों के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया था।

    death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में झामुमो कार्यसमिति की बैठक समाप्त, 18 दिसंबर को होगा JMM का अधिवेशन
    Next Article 24 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.