Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लबगा पंचायत की मुखिया की बिजली की चपेट में आने से मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    लबगा पंचायत की मुखिया की बिजली की चपेट में आने से मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2023Updated:September 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : पतरातू प्रखंड लबगा पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया हेमा कुमारी अब नहीं रहीं. उनका आकस्मिक निधन हो गया है. वह अपने कमरे में पंखा चालू करने के लिए बेड से उठकर गई थीं और तभी करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके आकस्मिक निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध और गमगीन है.

    करमा पर्व मनाने गई थीं मायके

    मिली जानकारी के अनुसार, वह करमा का पर्व मनाने मायके गईं हुई थीं. मंगलवार रात करीब 9:15 बजे वह अपने पति शिवप्रसाद मुंडा से मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं. फिर अचानक उन्होंने कहा कि पंखा नहीं चल रहा है और वह पंखा चालू करने के लिए उठीं कि अचानक उनके चिल्लाने की आवाज आई पर फिर वह चुप हो गई. जिससे उनके पति शिवप्रसाद मुंडा को किसी अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने अपने जेठ साले को फोन किया मगर उनसे उनकी बात नहीं हो पाई. फिर थोड़ी ही देर में उधर से कॉल आया कि हेमा कुमारी को बिजली का करंट लग गया है. आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

    अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़

    देर रात्रि उनके शव को लबगा पंचायत के आरसाहा ग्राम लाया गया, जहां उनका निवास स्थान है. लबगा पंचायत की मुखिया के इस आकस्मिक निधन की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा. उनका अंतिम दर्शन करने वाले लोगों की आंखें स्वाभाविक रूप से नम नजर आईं. ऐसा हो भी क्यों ना वह सब की चहेती थीं. सबकी समस्याओं में खुद को उपलब्ध कराना और हर किसी की मुसीबत को अपनी मुसीबत समझकर यथासंभव उनकी मदद करना वह हमेशा अपना कर्तव्य मानती रही. कितने जरूरतमंदों की उन्होंने मदद की है और वे लोगों के बीच कितनी लोकप्रिय हैं. उनके अंतिम दर्शन में उमड़े जनसैलाब को देखकर सहज इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

    पशु-पक्षियों से था काफी लगाव

    बताते चलें कि लोगों के बीच तो वह लोकप्रिय थी ही, उन्हें पशु पक्षियों से भी काफी लगाव था. मृदुभाषी, सरल स्वभाव और स्नेह हृदय की मालकिन हेमा कुमारी के इस तरह से निधन के बाद क्षेत्र में चारों ओर दुख और गम का माहौल है.

    Chief Hema Kumari passes away Hema Kumari Jharkhand Update News Johar Breaking Johar Live Labga Panchayat Chief Patratu Block News Ramgarh News जोहार ब्रेकिंग जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज पतरातू प्रखंड न्यूज मुखिया हेमा कुमारी का निधन रामगढ़ न्यूज लबगा पंचायत की मुखिया हेमा कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशियन गेम्स 2023 : शूटिंग में भारत को डबल गोल्ड, सिल्वर मेडल पर भी कब्जा
    Next Article मंत्रीजी ने दिखाई मानवता, काफिला रोक हादसे में घायल को भिजवाया अस्पताल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.