Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई
    बिहार

    गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी इस समय पिछले वर्ष की तुलना में पांच मीटर ऊपर बह रही है, और पटना में ही इसका जलस्तर दो मीटर से अधिक बढ़ चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देशों के बाद जल संसाधन विभाग ने गंगा सहित राज्य की अन्य प्रमुख नदियों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    दीघा घाट पर 24 घंटे में 52 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज

    बक्सर से कहलगांव तक गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बक्सर में गंगा 53.40 मीटर के स्तर पर बह रही है, जो पिछले साल 48.60 मीटर थी। पटना के दीघा घाट पर पिछले 24 घंटों में जलस्तर 52 सेंटीमीटर बढ़ा है और अब यह 46.13 मीटर पर है, जो 2024 में 44.11 मीटर था। गांधीघाट पर जलस्तर 45.11 मीटर और हाथीदह में 37.57 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 44.04 और 35.75 मीटर से काफी अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार, पटना में गंगा का जलस्तर हर घंटे दो सेंटीमीटर से अधिक की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका असर दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है, जहां पानी दियारा क्षेत्रों और निचले इलाकों में फैलने लगा है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया है, और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

    नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियों में उफान

    नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की अन्य नदियां भी उफान पर हैं। कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंडक नदी गोपालगंज में चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, जबकि कोसी नदी सुपौल में खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। बागमती और बूढ़ी गंडक पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    बाढ़ की आशंका के बीच राहत और बचाव कार्यों में तेजी

    बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारी तेज कर दी है। संवेदनशील तटबंधों पर कड़ी निगरानी की जा रही है, और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पटना, मुंगेर, भागलपुर सहित कई जिलों में अस्थायी राहत शिविर, नावों की तैनाती और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जलवायु विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मानसून की अनियमितता और नेपाल में भारी बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    Also Read : गोपाल खेमका का आज होगा अंतिम संस्कार, स्कॉटलैंड से बेटी के आने का इंतजार

    fear of flood deepens Water level of many rivers including Ganga increased गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा बाढ़ की आशंका गहराई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएलन मस्क ने ‘अमेरिका पार्टी’ का किया ऐलान
    Next Article हाईटेंशन तार से अचानक सट गई ताजिया चौकी, फिर…

    Related Posts

    बिहार

    STET और TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, कहा…

    August 20, 2025
    बिहार

    पितृपक्ष 2025 : गया में श्रद्धालुओं के लिए BSTDC के विशेष यात्रा पैकेज और ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा

    August 20, 2025
    बिहार

    PNB के ATM में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई नाकाम, अपराधी फरार

    August 20, 2025
    Latest Posts

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.