Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर कराई फायरिंग, चिट्ठी जारी कर ली जिम्मेदारी
    झारखंड

    वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर कराई फायरिंग, चिट्ठी जारी कर ली जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ एक तरफ इंटरपोल से रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है, दूसरी तरफ धनबाद में उसका गैंग लगातार आतंक मचा रहा है।

    मंगलवार रात प्रिंस खान के गैंग ने धनबाद के पुराना बाजार में घराना ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद गैंग के शूटर मेजर ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी जारी कर धमकी भरे अंदाज में वारदात की जिम्मेदारी ली।

    इसमें ऐलान किया गया है कि प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार को रंगदारी दिए बगैर कारोबार नहीं किया जा सकता। प्रतिष्ठान पर मंगलवार रात लगभग 8.30 बजे के आसपास फायरिंग की गई। उस वक्त प्रतिष्ठान मालिक पुरुषोत्तम भी दुकान में मौजूद रहे। बाजार में चहल-पहल भी थी। इसके बावजूद प्रिंस खान के गुर्गों ने फायरिंग की।

    एक गोली शोरूम के शीशे पर लगी। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद अपराधी भाग निकले। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद होने लगीं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक खोखा बरामद किया गया है।

    घटना के कुछ ही देर बाद प्रिंस खान के शूटर मेजर ने धमकी भरे अंदाज में पुरुषोत्तम के नाम पर इंटरनेट मीडिया पर चिट्ठी जारी की। इसमें कहा गया है कि पुरुषोत्तम, तुमने मेरा कॉल इग्नोर किया, इसलिए तुमको ठोका है। जिस-जिसको कॉल गया है, वह कॉल करके मैनेज कर ले। छोटे सरकार को मैनेज नहीं किया, तो चाहे तीन महीना हो या तीन साल या फिर 30 साल, जब तक पैसा नहीं मिलेगा, तब तक ठोकेंगे।

    बता दें कि वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान पिछले साल धनबाद में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर खाड़ी देश भाग गया था। अब वह दुबई से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है।

    उसके गुर्गे धनबाद कोयलांचल में मर्डर, फायरिंग, बमबारी, थ्रेट कॉल की घटनाएं अंजाम देकर लगातार रंगदारी की उगाही कर रहे हैं। वह मैसेज जारी कर कारोबारियों को धमकाता है। आलम यह है कि उसके खौफ से धनबाद के कई बिजनेसमैन अपना कारोबार समेट रहे हैं।

    पुलिस ने हाल के दिनों में उसके 15 से ज्यादा गुर्गों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसके बावजूद उसने गैंग ने बीते तीन महीनों में एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग और बमबारी की घटनाएं अंजाम देकर दहशत फैलाई है। उसने कई हत्याएं भी कराई हैं और इसके बाद वारदात की जिम्मेदारी भी ली है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : डीजी अनुराग गुप्ता ने किया डोरंडा में सीआईडी थाना का उद्घाटन
    Next Article दुमका : रानेश्वर में ट्रक ने थाने के जीप चालक को रौंदा, मौत

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.