Pakur/Jamtara/ Mahagama : झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव के नतीजे जानने के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई थी। काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है।
पाकुड़ नगर परिषद वार्ड पार्षद के नतीजे घोषित
पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के सभी नतीजे आ चुके हैं। नतीजे आने के बाद समर्थकों ने होली की तरह खुशियां मनाईं। वार्ड वार विजेता प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
पाकुड़ नगर परिषद :
- वार्ड 1 : मिथुन मरांडी (मत प्राप्त 353)
- वार्ड 2 : उज्जवल हाड़ी (मत प्राप्त 486)
- वार्ड 3 : किरण लाल कापरी (मत प्राप्त 376)
- वार्ड 4 : रूपाली सरकार (मत प्राप्त 694)
- वार्ड 5 : राणा ओझा (मत प्राप्त 398)
- वार्ड 6 : राखी सरदारनी (मत प्राप्त 365)
- वार्ड 7 : पूनम देवी (मत प्राप्त 629)
- वार्ड 8 : अनिकेत गोस्वामी (मत प्राप्त 629)
- वार्ड 9 : विमल चंद्र राउत (मत प्राप्त 557)
- वार्ड 10 : गुड्डू भगत (मत प्राप्त 468)
- वार्ड 11 : निभा देवी (मत प्राप्त 497)
- वार्ड 12 : भीम सिंह (मत प्राप्त 455)
- वार्ड 13 : असलम अंसारी (मत प्राप्त 583)
- वार्ड 14 : मो0 मुस्ताक अंसारी (मत प्राप्त 603)
- वार्ड 15 : चंचल सिंह ( मत प्राप्त 433)
- वार्ड 16 : रियाज अंसारी (मत प्राप्त 526)
- वार्ड 17 : आलमगीर अंसारी (मत प्राप्त 477 )
- वार्ड 18 : कृष्ण शर्मा (मत प्राप्त 679)
- वार्ड 19 : तनु दास (मत प्राप्त 475)
- वार्ड 20 : चेनू बीवी(मत प्राप्त 455)
- वार्ड 21 : रजिया बेवा (मत प्राप्त 386)
जामताड़ा नगर पंचायत :
- वार्ड 1 : विजय रावत
- वार्ड 2 : ज्योत्सना देवी
- वार्ड 3 : उत्तम रवानी
- वार्ड 4 : अजय सिंह
- वार्ड 5 : किरण देवी
- वार्ड 6 : संगीता दास
- वार्ड 7 : अशोक साव
- वार्ड 8 : हरनाद गान
महागामा नगर पंचायत :
- वार्ड 1 : रॉकी जायसवाल
- वार्ड 3 : निलेश कुमार
- वार्ड 4 : हेमंत कुमार
- वार्ड 5 : दिलीप रविदास
- वार्ड 6 : सिकंदर पासवान
- वार्ड 7 : भीम ब्रम्ह
- वार्ड 10 : स्वीटी कुमारी
- वार्ड 12 : सावित्री देवी
मेयर की दौड़ में नजरें टिकी
धनबाद, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, चास, रांची, आदित्यपुर और मानगो में भी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं। गैर-दलगत चुनाव होने के कारण राजनीतिक दलों ने सीधे अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, लेकिन सभी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए समर्थन दिया है। इससे यह साफ हो जाएगा कि निकाय चुनाव में किस दल का दबदबा रहा।
Also Read : हजारीबाग वार्ड 14 : प्रभा गुप्ता ने दर्ज की जीत

