Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मांडर विधानसभा उपचुनाव : सुबह 6 बजे से वोटरों का मतदान केंद्र पर आना शुरू
    झारखंड

    मांडर विधानसभा उपचुनाव : सुबह 6 बजे से वोटरों का मतदान केंद्र पर आना शुरू

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव में आज वोटिंग हो रही है. चुनाव में मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से हो इसे लेकर कई तरह की तैयारियां की गई हैं. इन्हीं तैयारियों के तहत कई पर्दानशीं बूथ बनाए गए हैं. यह इंतजाम चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर किया गया है.

    सबसे ज्यादा पर्दानशीं दूत चान्हो में 16, मांडर में 6, बेड़ों में 6, लापुंग में 3, इटकी में 7 पर्दानशीं बूथ बनाए गए हैं. रांची डीसी छवि रंजन और एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि चुनाव को लेकर बनाये गए मतदान केंद्रों में 145 अतिसंवेदनशील बूथ हैं, जबकि 216 संवेदनशील बूथ और वनरेबल बूथों की संख्या 55 है.

    433 मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे पर धारा 144 लगाने का आदेश दे दिया गया है. साथ ही अगर किसी व्यक्ति को मतदान केंद्र में किसी से शिकायत है तो वह सी-विजील के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत कर सकता है. मांडर उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

    आपको बता दें कि कांग्रेस के विधायक बंधू तिर्की की सदस्यता रद्द होने के बाद मांडर सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 23 जून को हो रहे चुनाव के तीन दिन बाद 26 जून, 2022 यानी रविवार को काउंटिंग होनी है.

    मांडर में कुल 3 लाख 54 हजार 877 मतदाता हैं. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 293, 9 मतदाता ट्रांसजेंडर, 18 से 19 साल के नये मतदाताओं की संख्या 4537 है.

    कुल 433 मतदान केंद्र पर मतदान होना है. मांडर उपचुनाव के मैदान में कुल 14 उम्मीदवार हैं. इस चुनाव में कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की जो कि बंधु तिर्की की बेटी है सत्ता पक्ष की ओर से चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी से गंगोत्री कुजूर , निर्दलीय देव कुमार धान सहित 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article23 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 9 बजे तक 13.49 फीसदी मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.