Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»विश्वकर्मा समाज का वार्षिक सम्मेलन, महिला समिति का हुआ गठन
    गुमला

    विश्वकर्मा समाज का वार्षिक सम्मेलन, महिला समिति का हुआ गठन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: विश्वकर्मा समाज का वार्षिक सम्मेलन जशपुर रोड स्थित बंगाली क्लब में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा और समाज के अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा ने दीप जलाकर किया. मनोज विश्वकर्मा ने समाज के सदस्यों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकार प्राप्ति के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा. कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रांकन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं इस वर्ष गुमला जिला विश्वकर्मा महिला संगठन का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शोभा विश्वकर्मा को अध्यक्ष, पिंकी विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष और सोनी विश्वकर्मा को सचिव चुना गया. अन्य पदाधिकारियों में कंचन विश्वकर्मा (सह सचिव) और कार्यकारिणी सदस्यों में ममता विश्वकर्मा, श्यामली विश्वकर्मा, अर्चना विश्वकर्मा और गुड़िया विश्वकर्मा शामिल हैं.

    कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के पदाधिकारियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुरेंद्र विश्वकर्मा, सिमडेगा के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, लोहरदगा के उत्तम विश्वकर्मा और पलामू के अजीत विश्वकर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

    अधिकार प्राप्ति एकजुटता कंचन विश्वकर्मा कार्यकारिणी गुमला चित्रांकन प्रतियोगिता जशपुर रोड नृत्य प्रतियोगिता पिंकी विश्वकर्मा पुरस्कार बंगाली क्लब मनोज विश्वकर्मा महिला संगठन म्यूजिकल चेयर वार्षिक सम्मेलन विश्वकर्मा समाज शोभा विश्वकर्मा सम्मानित सुरेश विश्वकर्मा सोनी विश्वकर्मा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, 5820 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article उद्यान विभाग के निदेशक पहुंचे गुमला, सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.