Koderma : कोडरमा जिले में होली के जश्न के दौरान कुछ इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वजह थी डीजे बजाने को लेकर विवाद और मामूली कहासुनी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। चिकित्सकों ने कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
बनपोक गांव में डीजे को लेकर भिड़े दो पक्ष
नवलशाही थाना क्षेत्र के बनपोक गांव में कुछ युवक होली के जश्न में डीजे बजाकर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। इसी बीच गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़कर हाथापाई और लाठी-डंडों के इस्तेमाल तक पहुँच गया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की, जिससे पूरा इलाका युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया।
पुलिस ने किया हालात काबू में
सूचना मिलने पर नवलशाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
Also Read : एसएसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज, जुगसलाई का रंगदारी किंग मनीष सिंह गिरफ्तार


