Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 5:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 10 लोग जख्मी
    बिहार

    जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 10 लोग जख्मी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : गोपालगंज में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आज यानी गुरुवार को हुई इस घटना में 9 से 10 लोग बेतरह जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से सामने आई है।

    दोनों पक्षों के कई सदस्य जख्मी

    मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और लाठी-डंडों के इस्तेमाल तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में पहले पक्ष से अमित राम, राजेश राम, अनीता देवी, सरिता कुमारी और रिंकी देवी जख्मी हुए, जबकि दूसरे पक्ष से ब्यास माझी, राम प्रवेश माझी, अमरेंद्र माझी और चंदा देवी को चोटें आई हैं। कई जख्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    थानेदार का कड़ा बयान :

    घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जख्मियों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद का कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश थी। मामूली कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। कटेया थानेदार ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।”

    Also Read : प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह बने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति

    Bihar news clash between two groups gopalganj hospitalized injured people Kateya police station land conflict land dispute law and order local conflict police investigation Rajapur village Sadar Hospital Thursday incident village dispute violent clash अस्पताल में भर्ती कटेया थाना कानून व्यवस्था गुरुवार की घटना गोपालगंज ग्रामीण विवाद घायल लोग जमीन विवाद दो पक्षों में झड़प पुलिस जांच बिहार समाचार भूमि विवाद राजापुर गांव सदर अस्पताल स्थानीय झगड़ा हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जल्द शुरू होगी 150 इलेक्ट्रिक बसें
    Next Article रांची में शुरू हुई 15वीं नेशनल सब-जूनियर वुमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़ा नाव हादसा, दो मछुआरे लापता

    October 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, अजनबी शख्स पहुंचा करीब

    October 2, 2025
    बिहार

    CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    October 2, 2025
    Latest Posts

    बड़ा नाव हादसा, दो मछुआरे लापता

    October 2, 2025

    पटना रूट की दो ट्रेनों का हुआ एक्सटेंशन… जानें

    October 2, 2025

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, अजनबी शख्स पहुंचा करीब

    October 2, 2025

    जमशेदपुर में महादशमी पर सिंदूर खेला, भक्तों ने मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई…

    October 2, 2025

    रांची दुर्गाबाड़ी में परंपरा और उत्साह के साथ हुआ सिंदूर खेला

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.