Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह : जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, शांति भंग करने वालों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    गिरिडीह : जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, शांति भंग करने वालों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2022Updated:December 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनवाडीह मौजा में हुए जमीन विवाद मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बेंगाबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस में दोनों पक्षों से 17 नामजद और लगभग सौ अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एफआईआर में एक पक्ष से भू-माफिया और उनके समर्थकों समेत 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जबकि, दूसरे पक्ष से विरोध करने वालों में 8 लोगों के नाम शामिल हैं. हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.

    दर्ज एफआईआर में नाजायज मजमा लगाकर शांति भंग करने का प्रयास, फायरिंग, पारंपरिक हथियार तीर धनुष और पत्थरबाजी की घटना का जिक्र किया गया है. जिसमें एक पक्ष से विकास चौरसिया, मोहम्मद साहुत, मोहम्मद इकबाल, रब्बुल, मेहताज आलम, अख्तर, टुनटुन सिंह, प्रदीप वर्मा और मकसूद आलम उर्फ गुड्डू खान के साथ साथ उनके समर्थक और दूसरे पक्ष से सोनवाडीह निवासी चुन्ना मांझी, रामेश्वर मांझी, नेपाली मांझी, जेठा मांझी, टुडा मांझी, हेमलाल किस्कू और बिरालाल हांसदा का नाम शामिल हैं.

    दरअसल, बुधवार को बेंगाबाद-मधुपुर एनएच 114A के किनारे सोनवाडीह मौजा स्थित एक जमीन पर एक पक्ष की ओर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए घेराबंदी का काम शुरू किया था, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया. इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए काम बंद करने का निर्देश दिया और निर्माण कार्य में लगे लोगों और विरोध करने वाले ग्रामीणों को हटा दिया.

    साथ ही दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाना आने का निर्देश दिया. लेकिन, पुलिस टीम के जाने के कुछ देर बाद स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्ष फिर से आमने सामने हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी. आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से भय का माहौल बनाने के लिए हवाई फायरिंग की गई, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से तीर चलाया गया. हालांकि, घटना में किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : चुट्टू पालू घाटी में टेलर ने बाइक सवार युवक युवती को रौंदा, दोनों की मौत
    Next Article लातेहार : संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.