Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : कतरास में चोरी को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और बमबाजी, धारा 144 लागू
    झारखंड

    धनबाद : कतरास में चोरी को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और बमबाजी, धारा 144 लागू

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। कतरास में दो समुदायों में तनाव हो गया था। जिसके बाद बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गई है। एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी की संपूर्ण परिधि में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा रहेग। क्षेत्र में शांति बनाने के लिए यह किया गया है।

    निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जामवड़े, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग, हरवे हथियार और अग्नियास्त्र के साथ चलने या इसे प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात जनार्दन यादव के ऑटो की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया। इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया। जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा।

    एक सुमदाय के लोगों ने कैलुडीह खटाल में बमबाजी कर दी। आठ घरों में घुस कर तोड़फोड़ भी की। जनार्दन यादव ने बताया कि चार्जर चोरी होने के बाद उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा था कि शमशाद का भतीजा और उसके साथियों ने चार्जर चोरी किया है। यही बात बोलने के लिए जब शमशाद की दुकान गए तो सभी ने मिलकर उसकी और उसके बेटे की पिटाई कर दी।

    इस घटना के बाद से ही शुक्रवार से इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन खुद शुक्रवार की रात कैलुडीह, आकाश किनारी बस्ती, छाताबाद इलाके में गश्त कर रही हैं।

    पुलिस के इस गश्त से विवाद थम गया है। हालांकि 144 अभी भी लागू है। पुलिस फोर्स किसी भी उपद्रवियों को नहीं छोड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

     

    bombing Dhanbad Dhanbad Violent clash jharkhand Katras Section 144 applied theft two communities
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में धीमा हुआ मानसून, 3 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट
    Next Article टेरर फंडिंग मामले के आरोपी विनोद कुमार गंझू की जमानत याचिका की सुनवाई हाई कोर्ट के दूसरे बेंच में स्थानांतरित

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.