Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में जमीन विवाद में मारधाड़, देशी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
    झारखंड

    गोड्डा में जमीन विवाद में मारधाड़, देशी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2026Updated:April 30, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda :  जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना में संलिप्त एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    क्या है पूरा मामला

    घटना बीते बुधवार, 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार, सरवा गांव में घर के सामने की जमीन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं।

    दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज

    पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रिया देवी के आवेदन पर दीपक चटोकी के खिलाफ कांड संख्या 55/2026 दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर दीपक चटोकी के आवेदन पर किरसो मंडल एवं अन्य के विरुद्ध कांड संख्या 56/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    झाड़ियों से बरामद हुई अवैध बंदूक

    मामले की जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त दीपक चटोकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध देशी एकनली बंदूक बरामद की है। पुलिस ने नियमानुसार जप्ती सूची बनाकर हथियार को जप्त कर लिया है।

    छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

    इस सफल कार्रवाई में पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अनल मरांडी और पोड़ैयाहाट थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चटोकी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    Also Read : डेंटल छात्रा दु’ष्कर्म साजिश केस में जेल, अब फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर रिम्स ने रद्द किया ओली विश्वकर्मा का नामांकन

    Arrest in Godda godda news Godda Police Raid Illegal Weapon Seized Jharkhand crime update Land Dispute Fight Local News Jharkhand Poreyahat Police Station अवैध बंदूक बरामद गोड्डा न्यूज़ गोड्डा पुलिस कार्रवाई जमीन विवाद मारपीट झारखंड क्राइम न्यूज पोड़ैयाहाट थाना सरवा गांव गोड्डा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बड़ी साइबर ठगी: एयर एंबुलेंस के नाम पर वसूले 8 लाख, समय पर विमान न मिलने से मरीज की मौत
    Next Article अंधविश्वास के खिलाफ सिमडेगा में जनक्रांति, सिविल कोर्ट से निकली विशाल जागरूकता रैली

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.