Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 May, 2026 ♦ 5:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बच्चा चोर की अफवाह में भाजपा नेता को ग्रामीणों ने घेरा, एक को बुरी तरह से पीटा
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा चोर की अफवाह में भाजपा नेता को ग्रामीणों ने घेरा, एक को बुरी तरह से पीटा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    रामगढ़ । रामगढ़ जिले के मनुआ फुलसराय गांव में बच्चा चोर के अफवाह में भाजपा नेता की गाड़ी को ही ग्रामीणों ने घेर लिया। बुधवार देर रात हुई इस घटना में ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक था की वह कार पर सवार सभी 5 लोगों की पिटाई करने वाले थे। हालांकि ग्रामीणों की भीड़ से बचकर 4 लोग फरार हो गए। एक व्यक्ति भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उस युवक की जान बचाई। घटना की पुष्टि करते हुए गिद्दी थाना प्रभारी सुदामा राम ने बताया कि जिस युवक को बचाया गया है उसकी पहचान रामगढ़ जिले के बिंझार गांव निवासी आशीष गुप्ता के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुलसराय निवासी अलीम अंसारी, किस्टो बेदिया और राजा मियां ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बोर्ड लगी मारुति स्विफ्ट पिछले एक सप्ताह से रात में संदिग्ध अवस्था में गांव में घूमती रहती थी। बुधवार रात इसपर सवार लोगों ने उन तीनों के घरों के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की और जबरदस्ती घर में घुसने का भी प्रयास किया। काफी शोरगुल होने पर ग्रामीण वहां जुटे और इन लोगों को भागते हुए घेरा। ग्रामीणों के डर से चार लोग भाग गए लेकिन एक व्यक्ति पकड़ा गया। जिसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने आक्रोश में कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार यह कार भाजपा नेता बिंझार निवासी रंजीत सिंह की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि यह कार अक्सर किराए पर भी चला करती है। पुलिस इस पूरे मामले में इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है। 
    इधर, भाजपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि रंजीत सिंह को एक साल पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व रामगढ़ के वार्ड नंबर 1 का अध्यक्ष बनाया गया था। इनके खिलाफ काफी शिकायतें थीं। इन शिकायतों में अवैध वसूली की भी शिकायत शामिल हैं। इस आधार पर रंजीत सिंह को पद से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। उनकी गाड़ी पर भाजपा का बोर्ड भी अगर लगा है तो वह गलत है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLive : 19 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया झारखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
    Next Article लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है : पीएम मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

    May 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑनलाइन गेम में पैसा हारकर घर से भागा किशोर, रांची पुलिस ने दिल्ली से सकुशल किया बरामद

    May 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार

    May 27, 2026
    Latest Posts

    नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

    May 27, 2026

    DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    May 27, 2026

    कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    May 27, 2026

    धूप में खेलने पर डांट पड़ी तो घर छोड़ निकले भाई-बहन, रांची पुलिस ने चर्च से किया सकुशल बरामद

    May 27, 2026

    आपसी रंजिश का नतीजा है खूंटी का डबल म’र्डर, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.