Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पहुंची पुलिस
    झारखंड

    युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पहुंची पुलिस

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में मंगलवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर विकास साव नामक युवक की हत्या किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुडू थाना के समीप सड़क जाम कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी जाम करते हुए मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार, कुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

    ग्रामीण मांगों से कम मानने को कुछ भी तैयार नहीं हैं। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई है। यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस बात से आक्रोशित हैं कि आए दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिल रही है। अपराधी बेलगाम नजर आ रहे हैं।

    लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में एक युवक विकास कुमार की मौत हो गई है। जबकि एक महिला पूजा कुमारी और युवक राजेश साव घायल हो गए। कुडू थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के समीप स्थित लोहरा मुहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घटना में एक युवक और एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    इस वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस व्यक्ति ने चलाई, क्यों चलाई और यह पूरी घटना कैसे हुई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुडू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो आईपीएस अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
    Next Article पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भाजपा छोड़कर झामुमो में होंगे शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में लग गया है रोजगार मेला, योग्य उम्मीदवार जल्द कर लें आवेदन

    July 5, 2025
    Latest Posts

    बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की ह’त्या – शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन : तेजस्वी

    July 5, 2025

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025

    अब डेंगू के तीन मुख्य मार्करों का हो सकेगा रैपिड टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च की नई कॉम्बो किट

    July 5, 2025

    दुनिया के इस कोने में गाजे-बाजे के साथ मनाया जाता है मौ’त का त्योहार, फैंटेसी कॉफिन्स में होती है विदाई

    July 5, 2025

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.