Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में चाल धंसने से तीन बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
    झारखंड

    गढ़वा में चाल धंसने से तीन बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा। जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। दरअसल गांव के कोइरी टोला के तीन बच्चों की मौत चाल धंसने से हो गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

    बुधवार को शारदा गांव के राजेश राम की दो पुत्री 10 वर्षीय प्रीतिया कुमारी, 11 वर्षीय सुप्रिया कुमारी और सीताराम रविदास का 12 वर्षीय पोता रामाशीष राम खेलने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक बच्चों के वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान सूचना मिली कि बच्चे एक मिट्टी की चाल में दबे हुए हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव को चाल से बाहर निकाला।

    इस घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और वे पुलिस को शव ले जाने से रोकने लगे। ग्रामीण रैयती जमीन में चाल होने से गुस्से में थे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जमीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    घटना की जानकारी मिलने पर सगमा जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम सहित कई लोग शारदा गांव पहुंचे और इस घटना पर दुख व्यक्त किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि तीनों शव को चाल से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के टूटी झरना में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ में दो सीआरपीएफ जवान घायल, अमेरिकन राइफल समेत कई सामान जप्त
    Next Article छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में तीन इनामी सहित 13 नक्सलियों ने समर्पण किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.