Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क हादसे में युवक की मौ’त के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े
    झारखंड

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क जाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu  : जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन सोमवार शाम हुए उस सड़क हादसे के खिलाफ था, जिसमें डंडिला गांव के 25 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की मौत हो गई थी।

    मुकेश सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहा था, जब जपला के खादी भंडार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नहर मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा और न्याय की मांग कर रहे थे।मौके पर पहुंचे हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने मृतक के पिता दशरथ रजवार को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक सौंपा और भरोसा दिलाया कि सरकारी प्रावधानों के तहत आगे और सहायता दी जाएगी। थाना प्रभारी सोनू चौधरी और पुलिस बल की मदद से स्थिति को संभाला गया और जाम को शांतिपूर्ण तरीके से हटाया गया।मुकेश की मौत से डंडिला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में मृतक के मां-बाप बेसुध हो गए।

    पैक्स अध्यक्ष और समाजसेवी कृष्ण बैठा ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि मुकेश की असामयिक मौत पूरे गांव के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और स्थायी सहायता देने की मांग की है।

     

     

    ग्रामीणों का विरोध झारखंड समाचार डंडिला गांव मुकेश कुमार पलामू सड़क हादसा पिकअप वैन एक्सीडेंट मुआवजा मांग सड़क जाम हिंदी खबर हुसैनाबाद दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दोस्त की बलि देकर तंत्र-मंत्र की साधना, आरोपी संदीप समेत पांच हिरासत में…
    Next Article चा’कूबाजी में दो युवक जख्मी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.