Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव, छात्रों ने दी प्रस्तुति
    झारखंड

    राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव, छात्रों ने दी प्रस्तुति

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में अमर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह एक बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे. अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ उन्होंने बिहार को एकजुट किया एवं अंग्रेजों को मुहतोड़ जवाब दिया. भले ही उनके हाथ में अंग्रेजों ने गोली मार दी, बावजूद इसके वे थमे नहीं. उन्होंने अपने हाथ काट कर गंगा को समर्पित कर डाला. अंग्रेज उन्हें अपना सबसे बड़ा शत्रु मानते थे.

    प्राचार्य श्री मिश्रा ने बच्चों को बताया कि अपने लिए तो हर कोई जीते है लेकिन देश की खातिर जीने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है. हमें देश से प्रेम करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमें ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए.

    विजयोत्सव में शिक्षक बिभास कुमार, शिक्षिका सीमा सिंह, रेनू सिंहा एवं प्रभारी कमल नयन ने भी बच्चों को संबोधित किया. बच्चों में पुष्पहास मिश्रा, सत्यम कुमार, आरव कुमार, सौरव ,आयुषी सिंह, छवि अग्रवाल, अंकिता तिवारी, राधिका, जाह्नवी मिश्रा, खुशी कुमारी, अपूर्वा, सन्निधि, रिया, सृष्टि, तसमीन निदा ने भी अपने भाव प्रकट किए .

    बता दें कि विजयोत्सव का यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर के चार विशाल सभागारों में आयोजित हुए. मंच संचालन हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, शिक्षिका मधु सिंहा , पूजा कुमारी ने किया. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय के संरक्षक शंकर दयालबुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार एवं प्रभारियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया .

     

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर लेटेस्ट न्यूज वीर कुंवर सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वतंत्रता सेनानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी व एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा
    Next Article धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह की 167वीं जयंती, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025
    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.