Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पशु चिकित्सक पर चाकू से हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    झारखंड

    पशु चिकित्सक पर चाकू से हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: दिनदहाड़े पशु चिकित्सक पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है. गंभीर स्थिति में घायल वेटनरी डॉक्टर को एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक पशु चिकित्सक पर चाकू से हमला किया गया है. हमले में चिकित्सक के गले पर गंभीर जख्म हो गए हैं. हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी चिकित्सक को एमआरएमसीएच में रेफर किया गया है. चिकित्सक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के बारूण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी संतोष प्रजापति के रूप में हुई है. वर्तमान में संतोष प्रजापति जपला के धरहरा में एक किराये के मकान में रहते हैं. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है.

    जानकारी के अनुसार घटना जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपल-छतरपुर मुख्य पथ पर गम्हरिया गांव में नाग बाबा के समीप हुई. संतोष प्रजापति ऊपरीकला गांव स्थित अपनी क्लिनिक से जपला अपने घर बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में गम्हरिया नाग बाबा से कुछ दूरी पर दो-तीन की संख्या में खड़े लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान गर्दन पर चाकू से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. इस हमले में चिकित्सक बेहोश होकर सड़क पर गिर गए.

    इस बाबत चिकित्सक संतोष प्रजापति ने हुसैनाबाद थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर किसी लड़की के प्रेम प्रसंग की बातें भी सामने आ रही है. लेकिन पलामू में डॉक्टर पर चाकूबाजी को लेकर आधिकारिक रूप से ऐसी बात सामने नहीं आई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक की मौत, 2 घायल
    Next Article शहर के दो बड़े प्रतिष्ठानों के चोरी के मामले का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.