Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामनवमी : सुरक्षा व्यवस्था पर वंदना डाडेल ने DGP संग की बैठक, उपद्रवियों पर नकेल कसने का निर्देश
    झारखंड

    रामनवमी : सुरक्षा व्यवस्था पर वंदना डाडेल ने DGP संग की बैठक, उपद्रवियों पर नकेल कसने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में शनिवार (13 अप्रैल) को वंदना डाडेल, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड एवं अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा संयुक्त रूप से रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी.

    इस बैठक में प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार से प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड के साथ पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, राँची, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे. बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार निम्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी :-

    1. विगत 03 वर्षों में रामनवमी के दौरान दर्ज कांड एवं उनके विरूद्ध की गई कार्रवाई,
    2. रामनवमी पर्व 2024 के अवसर पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई,
    3. रामनवमी जुलूस अखाड़ों की संख्या (लाईसेंसी / गैर लाईसेंसी),
    4. जुलूस की तिथि एवं जुलूस प्रारंभ से समाप्ति तक की अवधि,
    5. जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन,
    6. जुलूस मार्गों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर की गई सुरक्षात्मक कार्रवाई,
    7. जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश/पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करने की कार्रवाई,
    8. संयुक्त नियंत्रण कक्ष तथा आपातकालीन योजना.
    9. बलों एवं दंडाधिकारी की उपलब्धता एवं प्रतिनियुक्ति,
    10. शांति समिति की बैठक की अद्यतन स्थिति.
    11. डीजे/ अन्य साउण्ड सिस्टम द्वारा उत्तेजक गानों के प्रयोग पर नियंत्रण,
    12. सुरक्षा बलों के लिए भोजन / आवासन / पानी आदि की व्यवस्था,
    13. जुलूस के दौरान चिकित्सा सुविधा.
    14. जुलूस का विडियोग्राफी / ड्रोन द्वारा एरियल सर्विलांस की व्यवस्था एवं
    15. धार्मिक स्थानों का मॉनिटरिंग की समीक्षा.

    विधि व्यवस्था के मद्देनजर रोड मैप तैयार

    बैठक के दौरान सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों के द्वारा रामनवमी के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बनाए गए रोड मैप की क्षेत्रवार प्रस्तुति की गई. जिले के सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों पुलिस अधीक्षकों द्वारा धार्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु की जा रही कार्रवाई, सामाजिक समितियों की बैठक कर उनकी छोटी मोटी कठिनाइयों का निराकरण, अखाडा समितियों के साथ बैठक कर जुलूस के मार्गों का सत्यापन, संवेदनशील इलाकों में जुलूस निकालने संबंधी कठिनाइयों का निराकरण, डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने बालों पर कार्रवाई, सोशल मीडिया एवं वॉट्सेप्प पर विशेष निगरानी रखने, रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्ती से की जाने वाली कार्रवाई संबंधी जानकारी दी गई.

    बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा सभी जिलों को राज्य में रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए, उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, जुलूस के मार्गो के भौतिक सत्यापन, धार्मिक स्थानों का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में वंदना डाडेल, प्रधान सचिव, (गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग), झारखण्ड, अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक झारखण्ड, डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची. अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान तथा कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी जिलों से वरीय पदाधिकारी एवं उपायुक्त ने भाग लिया.

    ये भी पढ़ें : भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे को देवघर पुलिस का नोटिस, 19 अप्रैल को बुलाया पूछताछ के लिए

    DGP jharkhand Johar Live Project bhawan ranchi vandana dadel जोहार लाइव झारखंड डीजीपी प्रोजेक्ट भवन रांची वंदना डाडेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे को देवघर पुलिस का नोटिस, 19 अप्रैल को बुलाया पूछताछ के लिए
    Next Article खेलो भारत के राष्ट्रीय प्रमुख प्रदीप शेखावत बोले, युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि बढ़ाने की जरूरत  

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.