Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2025 ♦ 6:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब
    खेल

    IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैभव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने मात्र 14 साल की उम्र में डेब्यू किया और अपने खेल से इतिहास रच दिया। उन्हें इस सीजन में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के लिए ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड मिला है। इस सम्मान के तहत उन्हें टाटा मोटर्स की नई ‘कर्व EV’ कार भी पुरस्कार स्वरूप दी गई।

    कम उम्र में बड़ा धमाका

    वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 206.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 252 रन बनाए हैं। उन्होंने सात मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए। खास बात यह रही कि उन्होंने शतक गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में ठोका, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। यह IPL में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज शतक है, इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था।

    पहली ही गेंद पर छक्का

    वैभव ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था और अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर शार्दूल ठाकुर को छक्का जड़ दिया। उन्होंने उस मैच में 20 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला।

    हर्षा भोगले का मजाकिया कमेंट

    अवार्ड प्रजेंट करने के दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वैभव को जो कार मिली है, वह उसे चला भी नहीं सकते। यह टिप्पणी वैभव की कम उम्र को लेकर थी, क्योंकि वे अभी वाहन चलाने की कानूनी उम्र में नहीं हैं।

    PM और CM से मुलाकात

    वैभव के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें PM मोदी से मिलने का अवसर भी मिला। बिहार दौरे के दौरान उन्होंने पीएम से आशीर्वाद लिया, इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी और 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।

    अंडर-19 टीम में भी मिला मौका

    IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में भी शामिल किया गया है। यह दौरा 24 जून से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें एक वार्मअप मैच, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे।

    फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में प्रदर्शन

    वैभव अब तक बिहार के लिए 5 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 100 और लिस्ट-ए में 132 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

    Also Read : झारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

    14 years old 14 साल award Bihar Cricket cricket talent Curve EV debut highest strike rate History India IPL 2025 Rajasthan Royals Sports news Super Striker of the Season Tata Motors Vaibhav Suryavanshi Young Cricketer इंडिया इतिहास कर्व EV क्रिकेट क्रिकेट टैलेंट टाटा मोटर्स डेब्यू तेज स्ट्राइक रेट पुरस्कार बिहार युवा क्रिकेटर राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन स्पोर्ट्स न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी
    Next Article बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बकरीद को लेकर रांची पुलिस की अपील… देखें क्या

    June 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायें : मुख्य सचिव

    June 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ACB ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

    June 5, 2025
    Latest Posts

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    June 5, 2025

    जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…

    June 5, 2025

    गालूडीह वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौ’त…

    June 5, 2025

    जून में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ, पूर्वी सिंहभूम के 4.34 लाख परिवार होंगे लाभान्वित…

    June 5, 2025

    बकरीद को लेकर रांची पुलिस की अपील… देखें क्या

    June 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.