Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत यात्रा पर, जयपुर में रहेंगे तीन दिन
    ट्रेंडिंग

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत यात्रा पर, जयपुर में रहेंगे तीन दिन

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jaipur : संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल (सोमवार) को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, तीन बच्चे-इवान, विवेक और मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वेंस 24 अप्रैल तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे आमेर किला, जयपुर सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे 22 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक बिजनेस समिट को संबोधित भी करेंगे।

    राज्य सरकार ने वेंस की यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार वेंस 21 अप्रैल को रात 9:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रात 10 बजे रामबाग पैलेस होटल पहुंचेंगे, जहां वे एक समारोह में भाग लेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह 9 बजे वे आमेर महल का भ्रमण करेंगे, जहां वे लगभग ढाई घंटे रुकेंगे। दोपहर के समय वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिजनेस समिट में शामिल होंगे। बिजनेस समिट में वेंस भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर अपने विचार साझा करेंगे।समिट के बाद लंच का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी भेंट करेंगे।

    वेंस 23 अप्रैल को वे सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट से आगरा के लिए रवाना होंगे और ताजमहल परिसर में लगभग तीन घंटे बिताएंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे आगरा से जयपुर लौट आएंगे और उसी दिन जयपुर सिटी पैलेस का दौरा करेंगे। अंततः 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे वे जयपुर से वाशिंगटन डीसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया जा रहा है और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए जाएंगे। डेविड वेंस के मूवमेंट के दौरान अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की टीमें सादी वर्दी में तैनात रहेंगी।

    आमेर महल में वेंस और उनके परिजनों को जोधपुरी साफा पहनाकर पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया जाएगा। उनके लिए कठपुतली नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक पोशाक और भोजन का आयोजन किया जाएगा। आमेर महल में 12 गाइडों को सुरक्षा जांच के बाद नियुक्त किया गया है। महल में उनके भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि वेंस का आगमन 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे निर्धारित है और वे लगभग ढाई घंटे महल में रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और महल का रिनोवेशन कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

    वीवीआईपी सुरक्षा के तहत वेंस के काफिले में 20 सरकारी वाहन शामिल होंगे। साथ ही एक विशेष एम्बुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उनके साथ तैनात रहेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए कुछ अस्पतालों को भी चिन्हित किया गया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में वेंस का स्वागत विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित रहेंगे। जयशंकर 22 अप्रैल को आमेर भ्रमण के दौरान भी मौजूद रह सकते हैं। यह यात्रा विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि 13 वर्षों बाद कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के रूप में भारत आए थे।

    Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    # Prime Minister Narendra Modi 22 अप्रैल 24 अप्रैल Amer Fort April 22 April 24 business summit Delhi diplomatic visit Ewan Vance historical sites India visit India-US relations Jaipur Jaipur City Palace JD Vance Mirabel Vance Narendra modi official tour Rajasthan International Center Tourism trade United States of America US administration US delegation Usha Vance Vice President Vivek Vance अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी प्रशासन आमेर किला इवान वेंस उपराष्ट्रपति उषा वेंस ऐतिहासिक स्थल जयपुर जयपुर सिटी पैलेस जेडी वेंस दिल्ली नरेंद्र मोदी पर्यटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनेस समिट भारत यात्रा भारत-अमेरिका संबंध मीराबेल वेंस राजनयिक यात्रा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर विवेक वेंस व्यापार संयुक्त राज्य अमेरिका सरकारी दौरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMI vs CSK : आज शाम वानखेड़े में होगी प्लेऑफ की जंग
    Next Article यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.